रोहित शर्मा (सौजन्यः एक्स) 
क्रिकेट

रोहित शर्मा ने श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने पर टीम इंडिया को दी खास अंदाज में बधाई, एक लाइन में लिखा सब कुछ

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज कर मेजबान टीम का सुपड़ा साफ कर दिया। जिसके बाद रोहित शर्मा ने भारत के दबदबे भरे प्रदर्शन की सराहना की है और एक्स पर टीम इंडिया के लिए खास पोस्ट शेयर किया है।

मृणाल पाठक

कोलंबो: भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज कर मेजबान टीम का सूपड़ा साफ कर दिया है। भारत ने सूर्यकुमार की कप्तानी में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है। हर तरफ उनकी कप्तानी की जमकर तारीफ हो रही है। जिसके बाद भारत की इस शानदार जीत पर टीम इंडिया के पूर्व टी20 के कप्तान रोहित शर्मा ने भी प्रतिक्रिया दी है।

रोहित शर्मा ने भारत के दबदबे भरे प्रदर्शन की सराहना की है। रोहित ने एक्स पर पोस्ट शेयर की और लिखा, "बेहतरीन शुरुआत। वेल डन टीम।" इस पोस्ट को लिखते हुए उन्होंने सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी की ट्रॉफी उठाते हुए तस्वीर भी शेयर की है।

बता दें कि रोहित शर्मा भारत के वनडे के कप्तान हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतकर क्रिकेट के टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि वह अब भी वनडे और टेस्ट में भारत का नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्या को दी गई थी। उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाई है।

जानकारी के लिए बता दें कि सीरीज का आखिरी मुकाबला सुपर ओवर तक गया था। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा था। इस मैच में खुद कप्तान सूर्या ने भी गेंदबाजी की और बैक टू बैट दो विकेट भी झटके। उनके रिंकू सिंह ने भी गेंदबाजी की और दो विकेट झटके।

ज्ञात हो कि भारतीय टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर हैं। जहां टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में मेजबान टीम को 3-0 से मात दे दी है। वहीं अब भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की ही वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 2 अगस्त से शुरू होगा। इस सीरीज के लिए टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की भी वापसी हुई है।

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे