रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs AUS: पहले मुकाबले में नहीं चला बल्ला, फिर भी रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो गया ये खास रिकॉर्ड

Rohit Sharma: पर्थ में खेले जा रहे मुकाबले में रोहित शर्मा महज 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बावजूद उन्होंने भारत के लिए इंटरनेशनल मुकाबलों के लिहाज से एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs AUS 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच आज खेला जा रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इस मैच में भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली का पुनः चयन हुआ है, जो आखिरी बार 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे।

रोहित ने हासिल किया खास मुकाम

इस मैच के दौरान रोहित शर्मा ने एक अहम उपलब्धि हासिल की है। यह उनका भारत के लिए 500वां इंटरनेशनल मैच है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ ही इस मुकाम तक पहुंचे थे। अब रोहित शर्मा भारत के लिए 500 या उससे ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी

भारतीय खिलाड़ी इंटरनेशमल मैच
सचिन तेंदलुकर 664
विराट कोहली 551
महेंद्र सिंह धोनी 535
राहुल द्रविड़ 504
रोहित शर्मा 500

रोहित का वनडे में शतक का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा को भारत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। उनका पुल शॉट वाकई काबिले तारीफ है। वह एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक बनाए हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 2007 में वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया और तब से ही वह टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा बने हुए हैं। अब तक उन्होंने 274 वनडे मैचों में 11169 रन बनाए हैं, जिनमें 32 शतक और 58 अर्धशतक शामिल हैं।

रिटायरमेंट ले चुके हैं टेस्ट और टी20 से

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में 67 मैचों में 4301 रन बनाए हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में 159 मैचों में उनका कुल स्कोर 4231 रन रहा है। टी20 में उन्होंने 5 शतक और 32 अर्धशतक भी लगाए हैं। अब वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं।

टीम इंडिया की खराब शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे पहले मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत खास नहीं रही। इस दौरान भारत ने 25 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल का विकेट खो दिया। इस मैच रोहित 8 तो विराट बिना खाता खेले पवेलियन लौटे। रोहित शर्मा को जोश हेजलवुड ने तो विराट कोहली को मिचेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया। वहीं, कप्तान शुभमन गिल भी महज 10 रन के स्कोर पर नाथन एलिस का शिकार बनें।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन