रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs AUS: सिडनी में रोहित शर्मा बने 'सिक्सर किंग' क्रिस गेल को रिकॉर्ड तोड़ 'हिटमैन' ने रचा इतिहास

IND vs AUS: सिडनी में रोहित शर्मा ने 121 रन की शतकीय पारी खेल टीम इंडिया को क्लीन स्वीप होने से बचाया। उनकी इस पारी में कुल 13 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

संजय सिंह बिष्ट

Rohit Sharma break Chris Gayle: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे मुकाबले को टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 236 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत ने इस स्कोर को 38.3 ओवर में हासिल कर लिया। टीम इंडिया की इस जीत के हीरो रोहित शर्मा रहे। उन्होंने मुकाबले में 121 रन की मैच जीताऊ शतकीय पारी खेली। इसके अलावा विराट कोहली ने भी 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

इस दौरान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने साबित कर दिया कि क्यों उन्हें “हिटमैन” कहा जाता है। इस मुकाबले में रोहित ने कुछ दमदार छक्के लगाए, जिनकी बदौलत वह एक खास सूची में शीर्ष पर पहुंच गए।

रोहित शर्मा बने सिक्सर किंग

रोहित शर्मा अब साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे सेना देशों में मेहमान बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल को पछाड़ दिया, जिन्होंने 87 पारियों में 92 छक्के लगाए थे। वहीं रोहित शर्मा ने अब तक 86 पारियों में 93 छक्के जड़ दिए हैं और इस तरह नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। इस सूची में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या 89 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी 83 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स 59 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

नंबर खिलाड़ी देश छक्के पारियाँ
1 रोहित शर्मा भारत 93* 86
2 क्रिस गेल वेस्ट इंडीज 92 87
3 सनथ जयसूर्या श्रीलंका 89 127
4 शाहिद अफरीदी पाकिस्तान 83 98
5 विव रिचर्ड्स वेस्ट इंडीज 59 98
6 एम.एस. धोनी भारत 53 87
7 सौरव गांगुली भारत 52 81
8 विराट कोहली भारत 43 95

रोहित ने खेली शतकीय पारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मुकाबले में रोहित शर्मा ने 121 रनों की शतकीय पारी खेली। इससे पहले उन्होंने 105 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। रोहित शर्मा के इस शतक की बदौलत भारत ने इस मुकाबले में आसान जीत दर्ज कर ली। रोहित शर्मा को उनके इस बेहतरीन शतक के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया।

इसके अलावा दो मुकाबले में शून्य पर आउट होने वाले विराट कोहली ने इस मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 74 रन का योगदान दिया। इससे पहले विराट ने 56 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने 26 गेंद का सामना करते हुए 24 रन बनाए।

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील