स्मोकिंग कर रहे रियान पराग (Image- Social Media) 
क्रिकेट

खुले आम स्मोकिंग कर रहे रियान पराग, ड्रेसिंग रूम में उड़ा रहे धुएं का छल्ला, सोशल मीडिया पर VIDEO ने लगाई आग

Riyan Parag Smoking Video: विवादों में राजस्थान रॉयल्स! पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में 'वेप' का इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए, BCCI कर सकता है सख्त कार्रवाई।

अर्पित शुक्ला

Riyan Parag Controversy: राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में एक बार फिर विवादों में आ गई है। पहले कोचिंग स्टाफ द्वारा मैच के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करने का मामला सामने आया था, और अब कप्तान रियान पराग को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।

पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में पराग को वेप का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद किया गया। यह वीडियो दूसरी पारी के 16वें ओवर के दौरान रिकॉर्ड हुआ और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

BCCI करेगी सख्त कार्रवाई

यह मुकाबला न्यू PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में 28 अप्रैल को खेला गया था। इस घटना को लेकर BCCI सख्त कार्रवाई कर सकता है। आईपीएल की आचार संहिता के नियम 2.2 के तहत इसे खेल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला कृत्य माना जा सकता है। ऐसे मामलों में मैच रेफरी चेतावनी, मैच फीस में कटौती या सस्पेंशन जैसी कार्रवाई कर सकते हैं।

RR ने पंजाब को हराया

गौरतलब है कि यह घटना RR की एक बड़ी जीत के बाद सामने आई। टीम ने PBKS के खिलाफ 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में रियान पराग ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए। जीत के साथ RR अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई, लेकिन यह विवाद टीम के लिए नई परेशानी बन गया।

इससे पहले भी टीम जांच के दायरे में आ चुकी है। सीजन की शुरुआत में टीम मैनेजर Romi Bhinder को लाइव मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए देखा गया था। उनके साथ युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी बैठे थे। यह भी आईपीएल नियमों का उल्लंघन था, जिसके बाद भिंदर पर जुर्माना लगाया गया और चेतावनी दी गई, हालांकि उन्होंने इसे मेडिकल कारणों से सही ठहराने की कोशिश की थी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान