रियान पराग पर BCCI ने लगाया जुर्माना (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

क्या हो गया रियान पराग के क्रिकेट करियर का अंत? BCCI ने Smoking Controversy पर तोड़ी चुप्पी, जानें नियम

BCCI Breaks Silence on Riyan Parag: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग विवाद में घिर गए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान ई-सिगरेट पीते दिखने पर उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

संजय सिंह बिष्ट

BCCI on Riyan Parag Smoking Controversy: आईपीएल 2026 में 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में जहां राजस्थान ने शानदार जीत दर्ज की, वहीं टीम के कप्तान रियान पराग विवादों में घिर गए। मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में उन्हें ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस घटना ने फैंस और क्रिकेट जगत में बहस छेड़ दी है।

ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट का मामला

रियान पराग का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं और इसे खेल की छवि के खिलाफ बता रहे हैं। ड्रेसिंग रूम जैसे पेशेवर माहौल में इस तरह की गतिविधि को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

बीसीसीआई ने मांगा जवाब

इस पूरे मामले पर अब बीसीसीआई ने भी ध्यान दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड के एक अधिकारी ने साफ किया है कि रियान पराग से इस पर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, क्योंकि वैपिंग की अनुमति नहीं है। उनके जवाब के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इससे साफ है कि मामला अब आधिकारिक जांच के दायरे में आ चुका है।

सख्त कार्रवाई की संभावना

रियान पराग पर इस मामले में सख्त कार्रवाई हो सकती है। अगर वे दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें भारी जुर्माना, मैच फीस में कटौती या कुछ मैचों के लिए निलंबन का सामना करना पड़ सकता है। आईपीएल के नियमों के अनुसार ड्रेसिंग रूम में स्मोकिंग या वैपिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसका उल्लंघन करने पर सख्त दंड का प्रावधान है।

जानें क्या कहता है भारत का कानून?

भारत में साल 2019 के दौरान ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसमें कानून के तहत ई-सिगरेट का उपयोग और उसका प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित है। ऐसे में इस तरह की घटना कानूनी रूप से भी खिलाड़ी के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है। पहली बार दोषी पाए जाने पर 1 लाख तक का जुर्माना या 1 साल तक की जेल में कड़ी सजा तक का प्रावधान है, जिससे मामला और संवेदनशील बन जाता है।

खिलाड़ी के लिए जरूरी हैं ये दो चीजें

ऐसे में यदि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग दोषी पाए जाते हैं तो फिर उन्हें उपर दी गई सजा भुगतनी होगी। किसी भी खिलाड़ी के लिए क्रिकेट करियर में इस प्रकार की सजा उसके क्रिकेट करियर का अंत भी हो सकती है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इन घटनाओं के बाद खिलाड़ी की मानसिक और शाररिक स्थिति दोनों में ही बुरा प्रभाव पड़ता है और क्रिकेट जैसे खेल में इन प्लेयर को अच्छे खेल के लिए इन दोनों चीजों की शख्त जरूरत होती है।

यह पहली बार नहीं है जब रियान पराग किसी विवाद के कारण सुर्खियों में आए हों। इससे पहले भी वह अपने कुछ व्यक्तिगत मामलों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। ऐसे में यह नया विवाद उनके करियर पर असर डाल सकता है। अब सभी की नजरें उनके स्पष्टीकरण और बीसीसीआई के फैसले पर टिकी हुई हैं, जो इस मामले में आगे की दिशा तय करेगा।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी