स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम 259 रनों पर सिमट गई। जवाब में भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिया है। न्यूजीलैंड की पहली पारी के दौरान एक मजेदार वाकया हुआ, जहां पंत अपने ही चाल में फंस गए। पंत ने वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर प्लान बनाया लेकिन वो प्लान उल्टा उनपर ही भारी पड़ गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
न्यूजीलैंड की पहली पारी के दौरान पंत विकेट के पीछे से वाशिंगटन सुंदर को एजाज पटेल के सामने सलाह देते हैं लेकिन यह सलाह उनपर ही भारी पड़ गया। उन्होंने वाशिंगटन सुंदर को एजाज पटेल के सामने सलाह देते हुए कहा कि वॉशी थोड़ा आगे डाल सकता है, थोड़ा बाहर डाल सकता है। पंत की बात सुनकर सुंदर ने ठीक वहीं गेंद डाली लेकिन एजाज पटेल ने उस गेंद को चौके में तब्दील कर दिया। चौका जाने के बाद पंत ने कहा कि मेरे को क्या पता कि इसे हिंदी आती है।
पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 259 रन बनाए। जिसमें रचिन रविंद्र ने 65, कॉन्वे ने 76, सेंटनर ने 33, डेरिल मिचेल ने 18, टॉम लाथम ने 15 और विल यंग ने 18 रन बनाए। वहीं भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए वाशिंगटन सुंदर ने 7 विकेट चटकाए। उसके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए।
पहली पारी में भारत ने भी एक विकेट गंवा दिया है। रोहित शर्मा बिना कोई रन बनाए आउट हो गए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम 16 रन बनाई है। शुभमन गिल ने नाबाद 10 और जायसवाल नाबाद 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम अभी 243 रन से पीछे हैं। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने 1 विकेट लिए।