ऋषभ पंत (सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

क्या पुणे टेस्ट में मैदान पर जलवा बिखेरते दिखाई देंगे ऋषभ पंत? बेंगलुरू में लगी चोट पर सामने आया बड़ा अपडेट

भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत चोटिल हो गए। जिसके बाद से ही यह सवाल बना हुआ है कि वह दूसरे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं?

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम 8 विकेट से हार गई। इसके अलावा भारत को एक और झटका लगा, वो है टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत का चोटिल होना। जिसके बाद से ही अब यह सवाल बना हुआ है कि वह दूसरे टेस्ट में टीम का हिस्सा होंगे या नहीं?

भारत के लिए ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन वह इसी टेस्ट में चोटिल भी हो गए थे। हालांकि वह भारत की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए थे और 99 रन भी बनाए, लेकिन फील्डिंग के दौरान वह मैदान पर नहीं थे। जिसके बाद से ही ये सवाल बना हुआ है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है। ऐसे में अब खुशखबरी आई है।

टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान डोशेट ने कहा कि ऋषभ पंत ठीक हैं और वह पुणे में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए भी मैदान पर उतर सकते हैं। ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 20 रन बनाए। दूसरी पारी में उन्होंने 99 रन बनाए। वह इस पारी के दौरान शतक बनाने से चूक गए। हालांकि इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के लगाए।

जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया पुणे पहुंच गई है। वहीं खबरें हैं कि ऋषभ पंत ने मंगलवार को भी प्रैक्टिस की। उन्होंने नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान कई बड़े शॉट लगाए। साथ ही टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल भी फिट हो गए हैं। अगर वह प्लेइंग इलेवन में लौटते हैं तो खिलाड़ियों के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव हो सकता है। गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

गौरतलब है कि भारत ने पुणे में अब तक दो टेस्ट मैच खेले हैं। यहां टीम इंडिया ने एक मैच गंवाया है। वहीं, एक मैच में उसे जीत मिली है। अब उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि इस सीरीज में कीवी टीम 1-0 से आगे चल रही है।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO