ऋचा घोष (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND W vs SA W: ऋचा घोष ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, महिला वर्ल्ड कप के एक सीजन किया ये बड़ा कारनामा

Richa Ghose: साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में ऋचा घोष ने 2 छक्के जड़कर महिला वनडे वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया।

संजय सिंह बिष्ट

Richa Ghose Record: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने अपने धमाकेदार खेल से सबका दिल जीत लिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे इस फाइनल में ऋचा ने 7वें नंबर पर उतरकर विस्फोटक बल्लेबाजी की और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

ऋचा घोष ने 24 गेंदों पर 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से तेज़ 34 रनों की पारी खेली। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। ऋचा की यह पारी फाइनल जैसे अहम मुकाबले में टीम इंडिया के लिए निर्णायक साबित हुई।

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली भारतीय बनीं ऋचा घोष

ऋचा घोष ने इस फाइनल मुकाबले में लगाए गए दो छक्कों के साथ महिला वनडे वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली भारतीय बैटर बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 12 छक्के जड़े और डिएंड्रा डॉटिन की बराबरी कर ली, जिन्होंने 2013 के वर्ल्ड कप में इतने ही छक्के लगाए थे।

हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड टूटा

ऋचा घोष ने अपनी इस उपलब्धि के साथ भारत की मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर का 8 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। हरमनप्रीत ने साल 2017 के वनडे वर्ल्ड कप में कुल 11 छक्के लगाए थे, जबकि ऋचा ने इस बार 12 छक्के लगाकर नया भारतीय रिकॉर्ड बना दिया।

ओवरऑल छक्कों की सूची में टॉप पर पहुंचीं ऋचा

वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में ऋचा घोष अब एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड डिएंड्रा डॉटिन और लिजेल ली के नाम था। डिएंड्रा ने 2013 में और लिजेल ने 2017 में 12-12 छक्के लगाए थे।

वनडे वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालीं बैटर

  • 12 छक्के – 2025 में ऋचा घोष
  • 12 छक्के – 2013 में डिएंड्रा डॉटिन
  • 12 छक्के – 2017 में लिजेल ली
  • 11 छक्के – 2017 में हरमनप्रीत कौर
  • 10 छक्के – 2025 में नादिन डी क्लर्क

टूर्नामेंट में 41-50 ओवरों में सर्वाधिक रन

  • 185 रन – ऋचा घोष (स्ट्राइक रेट: 165.17)
  • 119 रन – नादिन डी क्लार्क (स्ट्राइक रेट: 160.81)
  • 110 रन – जेमिमा रोड्रिग्स (स्ट्राइक रेट: 146.66)
  • 103 रन – एश्ले गार्डनर (स्ट्राइक रेट: 160.93)
  • 95 रन – स्नेह राणा (स्ट्राइक रेट: 135.71)

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त