महिला प्रीमियर लीग 2025 (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

आईपीएल के बाद अब WPL 2025 के लिए टीमों ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, जानिए कौन-कौन हुआ रिलीज

महिला प्रीमियर लीग 2025 के लिए भी सभी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि हाल ही में आईपीएल की भी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की गई थी।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: IPL 2025 की रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद अब महिला प्रीमियर लीग 2025 के लिए भी सभी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने खिलाड़ियों की रिलीज लिस्ट भी जारी कर दी है।

मुंबई ने हरमनप्रीत कौर समेत 14 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं, यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा समेत 15 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। दिल्ली ने कुल चार खिलाड़ियों को रिलीज किया है। गुजरात की बात करें तो उसने सात खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

गुजरात जायंट्स -

बरकरार: बेथ मूनी, लौरा वोल्वार्ड्ट, फोएबे लिचफील्ड, ऐश गार्डनर, हरलीन देयोल, दयालन हेमलता, तनुजा कंवर, शबनम शकील, मन्नत कश्यप, सयाली सतगरे, मेघना सिंह, प्रिया मिश्रा, भारती फुलमाली, काशवी गौतम,

रिलीज: स्नेह राणा, कैथरीन ब्राइस, ली ताहुहू, लॉरेन चीटल, तृषा पुजिथा, तरन्नुम पठान, वेदा कृष्णमूर्ति

यूपी वारियर्स -

बरकरार: एलिसा हीली (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा (उप-कप्तान), श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, चमारी अटापट्टू, किरण नवगिरे, राजेश्वरी गायकवाड़, अंजलि सरवानी, उमा छेत्री, पूनम खेमनार, साइमा ठाकोर, गौहर सुल्ताना, वृंदा दिनेश रिलीज: लक्ष्मी यादव, पार्श्व चोपड़ा, लॉरेन बेल, एस यशश्री

दिल्ली कैपिटल्स -

बरकरार: शैफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, तानिया भाटिया, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, मिन्नू मणि, तितास साधु, मेग लैनिंग, एलिस कैप्सी, मारिज़ैन कैप, जेस जोनासेन, एनाबेल सदरलैंड रिलीज: अपर्णा मंडल, लौरा हैरिस, पूनम यादव, अश्वनी कुमारी

मुंबई इंडियंस -

बरकरार: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, नैट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, अमनजोत कौर, अमनदीप कौर, सैका इशाक, जिन्तिमनी कलिता, एस सजना, कीर्तन बालाकृष्णन, शबनिम इस्माइल

रिलीज: प्रियंका बाला, हुमैरा काज़ी, फातिमा जाफ़र, इस्सी वोंग

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर -

बरकरार: स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, रेणुका ठाकुर, आशा शोभना, श्रेयंका पाटिल, एकता बिष्ट, एस मेघना, एलिसे पेरी, सोफी डिवाइन, डैनी व्याट-हॉज (ट्रेडेड), जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनेक्स, केट क्रॉस, कनिका आहूजा

रिलीज: दिशा कसाट, इंद्राणी रॉय, नादिन डी क्लार्क, शुभा सतीश, श्रद्धा पोकरकर, सिमरन बहादुर, हीदर नाइट।

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला

दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाते हैं...BJP-RSS पर भड़के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के लिए मांगा इंसाफ

PM मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में अपनी तकत बढ़ाएगा भारत, SCO समिट में भी होंगे शामिल