चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम, लाहौर और कराची में होंगे मैच!

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की आधिकारिक मेजबानी पाकिस्तान के पास है। लेकिन भारतीय टीम पाकिस्तान जाएगी की नहीं इसकी जानकारी नहीं है। ऐसे में अब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भारत के मैच पाकिस्तान में ही होंगे।
अगर पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी दुबई में ही कराता है तो ठीक, नहीं तो पीसीबी भीख मांग सकती है
फोटो-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: अगले साल पाकिस्तान में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल अगले हफ्ते टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर सकता है। शेड्यूल के मुताबिक भारतीय टीम के सभी मैच पाकिस्तान में ही फिक्स किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 11 नवंबर को जो शेड्यूल जारी होगा, उसमें आयोजन स्थल के बारे में कोई जानकारी नहीं होगी।

आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की आधिकारिक मेजबानी पाकिस्तान के पास है। जबकि BCCI पहले ही साफ कर चुका है कि वे अपनी भारतीय टीम को पाकिस्तान दौरे पर नहीं भेजेंगे। भारत ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वे अपनी टीम पाकिस्तान भेजेंगे या नहीं। लेकिन इन सबके बीच रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शेड्यूल में भारत के मैच पाकिस्तान में ही फिक्स किए गए हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल फरवरी-मार्च में खेली जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी शुरुआत 19 फरवरी से होगी। जबकि फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जा सकता है। भारतीय टीम के सभी मैच लाहौर में शेड्यूल किए गए हैं। 8 टीमों के बीच फाइनल समेत 15 मैच खेले जाएंगे।

पाकिस्तानी मीडिया द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, ICC का एक प्रतिनिधिमंडल 10 से 12 नवंबर के बीच लाहौर पहुंचेगा और हर तैयारी का जायजा लेगा। इस दौरान 11 नवंबर को चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का ऐलान किया जा सकता है।

शेड्यूल के मुताबिक, बांग्लादेश की टीम भारत और पाकिस्तान, न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप-ए में रहेगी। जबकि इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को ग्रुप-बी में रखा गया है। टूर्नामेंट का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च तक होगा। चैंपियंस ट्रॉफी में 8 टीमों के बीच फाइनल समेत कुल 15 मैच खेले जाएंगे। ये सभी मैच तीन जगहों लाहौर, कराची और रावलपिंडी में होंगे।

ऐसे हो सकता है संभावित कार्यक्रम

तारीख मैच स्थान
19 फरवरी 2025 न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान कराची
20 फरवरी 2025 बांग्लादेश बनाम भारत लाहौर
21 फरवरी 2025 अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका कराची
22 फरवरी 2025 ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड लाहौर
23 फरवरी 2025 न्यूजीलैंड बनाम भारत लाहौर
24 फरवरी 2025 पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश रावलपिंडी
25 फरवरी 2025 अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड लाहौर
26 फरवरी 2025 ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका रावलपिंडी
27 फरवरी 2025 बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड लाहौर
28 फरवरी 2025 अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया रावलपिंडी
1 मार्च 2025 पाकिस्तान बनाम भारत लाहौर
2 मार्च 2025 दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड रावलपिंडी
5 मार्च 2025 सेमीफाइनल: टीबीसी बनाम टीबीसी कराची
6 मार्च 2025 सेमीफाइनल: टीबीसी बनाम टीबीसी रावलपिंडी
9 मार्च 2025 फाइनल: टीबीसी बनाम टीबीसी लाहौर
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com