- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs South Africa 1st T20 Match Can Also Be Cancelled Due To Rain
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच होगा रद्द! डरबन से सामने आई बड़ी वजह
- Written By: मृणाल पाठक
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 8 नवंबर से होने वाला है। लेकिन इस सीरीज के पहले मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में बारिश की वजह से यह मुकाबला रद्द भी किया जा सकता है।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का आगाज 8 नवंबर से होने वाला है, जिसके लिए टीम इंडिया साउथ अफ्रीका पहुंच गई है। इस सीरीज में भारत की कमान सूर्यकुमार के हाथों में है। ऐसे में भारतीय टीम इस सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करने की पूरी कोशिश करेगी। लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि डरबन में होने वाला पहला टी20 मैच रद्द हो सकता है।
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम इस समय साउथ अफ्रीका के दौरे पर है जहां उसे मेजबान टीम के साथ 4 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस दौरे पर टीम इंडिया अपने युवा खिलाड़ियों के साथ गई है। लेकिन इस सीरीज का पहला मुकाबला होना मुश्किल बताया जा रहा है। ऐसी जानकारी मिली है कि पहले मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।
रद्द होगा भारत-साउथ अफ्रीका का पहला टी20 मैच!
सीरीज का पहला टी20 मुकाबला डरबन में स्थानीय समयानुसार शाम 5:00 बजे और भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा। लेकिन मौसम रिपोर्ट के अनुसार, बारिश इस मैच में बाधा डाल सकती है। एक्यूवेदर रिपोर्ट की मानें तो इस मैच की शुरुआत में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, फिर स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे बारिश शुरू हो सकती है। ऐसे में अगर मौसम का पूर्वानुमान सही साबित होता है तो मैच रद्द भी हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
National Doubles Squash Championship: वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा का दोहरा खिताब
भारतीय हॉकी में विदेशी प्लेयर की एंट्री, श्रीजेश की जगह फ्रांस का ये पूर्व खिलाड़ी बना जूनियर हॉकी टीम का कोच
World Squash Championship: मुस्तफा से हारे चोटरानी, भारत का सफर हुआ समाप्त
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी में दूसरे ICC खिताब पर होगी नजर
यह भी पढ़ें- IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहेंगे केएल राहुल! जानिए इसके पीछे की वजह
युवा खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया
जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम ने इस साल टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका का सपना तोड़कर खिताब जीता था। ऐसे में अफ्रीकी टीम उस दिल तोड़ने वाली हार का बदला लेना चाहेगी। हालांकि टीम इंडिया भी इस चुनौती के लिए तैयार है। इस दौरे पर युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल जैसे टीम के सीनियर खिलाड़ी भी हैं, जो सीरीज को यादगार बनाने की कोशिश करेंगे।
ऐसी है दोनों देशों की टीमें
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विश्क, आवेश खान, यश दयाल।
दक्षिण अफ्रीका टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रुगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर्स, रयान रिकेल्टन, एंडिले सिमेलाने, लूथो सिपाम (तीसरा और चौथा मैच), ट्रिस्टन स्टब्स।
India vs south africa 1st t20 match can also be cancelled due to rain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बकरीद की नमाज से लौट रहे थे लोग, तभी शुरू हुआ खूनी खेल…नूंह में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प से मची अफरा-तफरी!
May 28, 2026 | 10:46 PMMP News: पुलिस का बड़ा ब्लंडर, जिस बेटी की ‘हत्या’ में पिता-भाई को भेजा जेल; वो जिंदा लौट आई
May 28, 2026 | 10:31 PMभारत दौरे पर आ रहे ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM रिचर्ड मार्लेस; राजनाथ सिंह के साथ होगी इन अहम मुद्दों पर चर्चा
May 28, 2026 | 10:30 PM‘AAP कार्यकर्ताओं को आ रहे IB के फोन’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा; बोले- हमारे लोगों को बनाया जा रहा निशाना
May 28, 2026 | 10:29 PMIPL में नहीं थम रहा सूर्यवंशी का तूफान, अब क्रिस गेल के 100 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने उतरेगा RR का ‘वैभव’
May 28, 2026 | 10:27 PMफ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PMशारीरिक संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या; जेब पर लगी स्याही बनी कातिल का काल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
May 28, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM














