मुंबई इंडियंस (फोटो- IANS) 
क्रिकेट

दोस्ती, खराब प्रदर्शन या फिर कप्तान के खिलाफ गुटबाजी! IPL 2026 में MI की बर्बादी के पीछे का क्या है कारण?

MI IPL 2026: केकेआर के खिलाफ इस सीजन की धमाकेदार शुरुआत करने वाली MI बाद के मुकाबले में लगातार हारती गई। अब आलम ये है कि मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो चुकी है।

संजय सिंह बिष्ट

Mumbai Indians IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस के लिए कहा जा रहा था कि वो इस साल छठी बार इसके खिताब को उठाने के लिए तैयार हैं। इसके पीछे का कारण ये था टीम में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या जैसे टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों की मौजूदगी, लेकिन अब तक प्रदर्शन उम्मीद के बिल्कुल अलग रहा है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 में अब तक इतना खराब प्रदर्शन किया है कि वो प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो चुकी है।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस जिसने 5 बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाया हो, उसने इस साल इतना खराब प्रदर्शन किया है कि टीम को प्वाइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर आना पड़ा है। इन सब के बाद क्रिकेट जगत के बाजार में लोग कई तरह के कयास लगाने से भी नहीं चूक रहे हैं। फैंस व क्रिकेट पंडितों का मानना है कि मुंबई इंडियंस की इस बर्बादी के पीछे खराब खेल नहीं, बल्कि आपसी गुटबाजी व ग्रुपबाजी है।

साथी खिलाड़ियों को फॉलो नहीं कर रहे हार्दिक

रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव इन सभी खिलाड़ियों के साथ हार्दिक पांड्या सिर्फ मुंबई इंडियंस में नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट में भी सालों से क्रिकेट खेल रहे हैं। ऐसे में पहले भारतीय टीम और फिर आईपीएल की एक फ्रैंचाइजी में खेलने से निश्चित तौर पर खिलाड़ियों में नजदीकियां बढ़ती हैं। इन सब के बाद भी हार्दिक MI के स्टार खिलाड़ी रोहित, सूर्या और तिलक को फॉलो नहीं करते हैं। हांलाकि पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान इन सभी खिलाड़ियों को फॉलो करते थे, लेकिन अचानक उनका अनफॉलो करना खिलाड़ियों के बीच की दूरी को बता रहा है।

आपसी दूरी का टीम पर प्रभाव?

ऐसा नहीं है कि IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही हो। MI ने इस सीजन का पहला ही मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था, जिसमें उसने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में धमाकेदार जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद उससे दूसरी जीत की उम्मीद थी, लेकिन फिर हार का सिलसिला शुरू हो गया। इस सीजन मुंबई इंडियंस गेंद और बल्ले दोनों से संघर्ष करती हुई दिखाई दी। सबसे बड़ी बात मुंबई इंडियंस को IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने इतिहास की सबसे बड़ी दूसरी हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन में एमआई ने कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उसे सिर्फ तीन मैचों में जीत मिली है, जबकि शेष 8 में हार का सामना करना पड़ा है।

ये जो वीडियो आपको उपर दिखाई दे रहा है उस देखकर फैंस दावा कर रहे हैं कि कप्तान हार्दिक पांड्या के खिलाफ मुंबई इंडियंस के अन्य खिलाड़ी गुटबाजी कर रहे हैं। इस वीडियों में दिखाई दे रहा है कि रायपुर के स्टेडियम से एयरपोर्ट तक जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव टीम की बस में जाने के बजाय एक कार में जा रहे हैं। हम इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं कि ये वीडियो रायपुर में RCB के खिलाफ खेले गए मुकाबले का है या फिर पूराना।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक