आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी शिकस्त (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

चिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला

IPL 2026: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की टीम ने दमदार खेल दिखाया। पाटीदार और टिम डेविड की विस्फोटक पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन के बड़े अंतर से हराया।

संजय सिंह बिष्ट

RCB vs CSK 2026 IPL 2026 11th Match Highlight: बेंगलुरु ने एम. चिन्नास्वामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस सीजन का 11वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने सीएसके को 43 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं, आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत चेन्नई के सामने 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 19.4 ओवर में 207 रन पर ऑलआउट हो गई। इस हिसाब से इस मैच में आरसीबी ने अपना दमखम दिखाया।

पाटीदार और टिम डेविड ने खेली मैच जीताऊ पारी

आरसीबी के लिए इस जीत के असली हीरो कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड रहे। इन दोनों बल्लेबाजों ने आरसीबी के पारी के अंत में विस्फोटक अंदाज दिखाया। दोनों खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए 35 गेंद में 99 रन की साझेदारी की। एक तरफ जहां कप्तान रजत पाटीदार ने 19 गेंद पर 252 के स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 48 रन की पारी खेली। वहीं, टिम डेविड ने 25 गेंद में 280 के स्ट्राइक रेट के साथ 70 रन बनाए और नाबाद लौटे। आरसीबी की पारी के 19वें ओवर में टिम डेविड ने जेमी ओवर्टन के खिलाफ 30 रन बना डाले। इसके अलावा फिल साल्ट ने 40, विराट कोहली ने 28 और देवदत्त पाडिक्कल ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

CSK की खराब गेंदबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी इस मैच में पूरी तरह फीकी नजर आई। लगभग सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए और रन रोकने में नाकाम रहे। टीम की ओर से जेमी ओवर्टन, शिवम दुबे और अंशुल कंबोज को एक-एक विकेट जरूर मिला, लेकिन इसके अलावा किसी को सफलता नहीं मिली।

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी 

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने बेंगलुरु के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन शुरुआती बल्लेबाजों के फ्लॉप होने के कारण वो 207 रन की बना सकी। शुरुआती तीन बल्लेबाज संजू सैमसन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे दहाई का अंक भी न छू सके। हांलाकि चौथे नंबर पर सरफराज खान ने 25 गेंदों पर 200 के स्ट्राइक रेट के साथ 50 रन जरूर बनाए, लेकिन उनकी ये पारी भी सीएसके की जीत के लिए काफी न थी।

सरफराज खान के अलावा प्रशांत वीर ने भी मैदानं पर बड़े शॉट दिखाए। प्रशांत ने 29 गेंदों पर 43 रन बनाए। इसके अलवा जेमी ओवर्टन ने 37 रन, शिवम दुबे ने 18 और अंशुल कंबोज ने 19 रन की छोटी पारी खेली। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा जैकब डफी, अभिनंदर सिंह और क्रुणाल पांड्या को 2-2 विकेट मिले। वहीं, सुयश शर्मा ने 1 विकेट झटका।

ज्ञानेश कुमार की सैलरी पर क्यों छिड़ी बहस? जानिए कितनी मिलती है CEC को सुविधाएं

H-1B वीजा पर जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत सख्त, MEA ने बंधुआ मजदूर बयान को बताया आपत्तिजनक, दी नसीहत

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सीएम योगी ने किया ऐलान, कैबिनेट से मिली मंजूरी

Bypoll Results 2026 Live: पुडुचेरी में जीती AINRC, तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल-असम में BJP आगे

Puducherry Bypoll Result: थट्टानचावाडी सीट पर AINRC के अशोक आनंद जीते, कांग्रेस को 8,482 वोटों से दी मात