RCB की टीम व उसके फैंस (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026: आरसीबी का दिल जीतने वाला फैसला, चिन्नास्वामी भगदड़ के पीड़ितों को मिलेगा खास ट्रिब्यूट

RCB Stampede Case: आईपीएल खिताब जीतने के बाद आरसीबी के जश्न में भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई। अब इस मामले में आरसीबी और केएससीए ने मृतकों को ट्रिब्यूट देने का बड़ा फैसला लिया है।

संजय सिंह बिष्ट

M Chinnaswami Cricket Stadium RCB Stampede Case: रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने साल 2025 में 17 साल का इंतजार खत्म करते हुए अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम और फैंस जश्न में डूबे थे, लेकिन उसी दौरान मची भगदड़ ने पूरे माहौल को गम में बदल दिया। इस दुखद घटना में 11 लोगों की जान चली गई, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। अब इस हादसे को लेकर आरसीबी ने एक बड़ा और भावनात्मक कदम उठाया है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में बनेगा स्मारक

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले आरसीबी और कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने मिलकर पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने की योजना बनाई है। टीम इस सीजन का अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। इस मैच से पहले स्टेडियम के प्रवेश द्वार के पास एक स्मारक का अनावरण किया जाएगा। इसके साथ ही स्टेडियम में 11 सीटों को स्थायी रूप से उन लोगों की याद में खाली रखा जाएगा, जिनकी इस हादसे में मौत हुई थी। इन सीटों के टिकट किसी भी मैच के लिए नहीं बेचे जाएंगे।

मैच से पहले दी जाएगी विशेष श्रद्धांजलि

रिपोर्ट्स के अनुसार, 28 मार्च को होने वाले मुकाबले से पहले आरसीबी की टीम विशेष ट्रिब्यूट देगी। इस दौरान स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर हादसे में जान गंवाने वाले 11 लोगों के नाम दिखाए जाएंगे और उनके सम्मान में कुछ समय के लिए मौन रखा जाएगा। इस भावुक पल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी आरसीबी का साथ देगी, जिससे यह श्रद्धांजलि और भी खास बन जाएगी।

केएससीए ने भी जताया दुख

कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने इस घटना को लेकर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद पीड़ादायक था और इसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन लंबे समय से एक स्मारक बनाने पर विचार कर रहा था और अब इसे अमल में लाया जा रहा है। उनका मानना है कि इस तरह के कदम से पीड़ितों को सम्मान दिया जा सकता है और उनकी यादों को हमेशा जिंदा रखा जा सकता है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे