यश दयाल और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026: रेप केस में यश दयाल की बेल खारिज, विराट कोहली की RCB में टेंशन

Yash Dayal: आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। रेप के आरोप झेल रहे टीम के एक स्टार खिलाड़ी को कोर्ट से राहत नहीं मिली। 2025 में उन्होंने टीम के लिए अहम भूमिका निभाई थी।

संजय सिंह बिष्ट

Yash Dayal POCSO Case: आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। टीम के स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल को बड़ा कानूनी झटका लगा है। जयपुर की पीओसीएसओ अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। यश दयाल पर एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का आरोप लगा है। कोर्ट के इस फैसले ने न सिर्फ खिलाड़ी की परेशानियां बढ़ा दी हैं, बल्कि आगामी आईपीएल सीजन से पहले आरसीबी के लिए भी यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

पीओसीएसओ कोर्ट ने क्यों खारिज की जमानत याचिका

जयपुर महानगर न्यायालय (पीओसीएसओ कोर्ट-3) की न्यायाधीश अलका बंसल ने अपने आदेश में कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद साक्ष्यों से यह साबित नहीं होता कि यश दयाल को झूठा फंसाया गया है। इसी आधार पर कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट का मानना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में किसी भी तरह की रियायत नहीं दी जा सकती।

RCB के लिए क्यों है यह बड़ी चिंता

यश दयाल आरसीबी के अहम गेंदबाजों में शामिल हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2026 के लिए 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। आईपीएल 2025 में उन्होंने 15 मैचों में 13 विकेट लिए थे, जबकि 2024 सीजन में उनके नाम 14 मैचों में 15 विकेट दर्ज थे। ऐसे में कोर्ट का यह फैसला आरसीबी की रणनीति और टीम कॉम्बिनेशन पर भी असर डाल सकता है।

यश दयाल के वकील का पक्ष

इस पूरे मामले पर यश दयाल के वकील ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा। उन्होंने दावा किया कि यश और शिकायतकर्ता की मुलाकात केवल सार्वजनिक स्थानों पर हुई थी और दोनों कभी अकेले नहीं मिले। वकील के मुताबिक लड़की ने खुद को बालिग बताया था और आर्थिक परेशानियों का हवाला देकर यश से पैसे भी लिए थे। इसके बाद लगातार और पैसों की मांग की जाने लगी। हालांकि कोर्ट ने फिलहाल इन दलीलों को अग्रिम जमानत के लिए पर्याप्त नहीं माना।

IPL 2026 के लिए RCB की पूरी टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जीतेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा और यश दयाल।

अब सबकी नजरें इस मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया पर टिकी हैं। आईपीएल 2026 से पहले यह देखना दिलचस्प होगा कि यश दयाल की उपलब्धता को लेकर आरसीबी क्या कदम उठाती है और कोर्ट का अगला फैसला क्या रहता है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO