Photo-Aryaman Vikram Birla/Instagram 
क्रिकेट

हिल गया IPL जगत! कभी जो खिलाड़ी रहा RR का हिस्सा, उसने खरीदी सबसे बड़ी टीम, आखिर कौन हैं RCB के नए चेयरमैन?

RCB IPL 2026: आर्यमन विक्रम बिरला अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नए चेयरमैन होंगे। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुके हैं और पहले राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Who is Aryaman Birla RCB Sale Deal: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को नया मालिक मिल गया है। फ्रेंचाइजी को आदित्य बिरला ग्रुप की अगुवाई वाले कंसोर्टियम ने करीब 1.78 अरब डॉलर (लगभग 16,700 करोड़ रुपये) में खरीदा है। खास बात यह है कि साल 2008 में विजय माल्या ने इस टीम को करीब 454 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस तरह 19 वर्षों में टीम की वैल्यूएशन में लगभग 1495 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। अब आर्यमन विक्रम बिरला इस फ्रेंचाइजी के नए चेयरमैन होंगे।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शतक जड़ चुके हैं आर्यमन बिरला

आर्यमन बिरला सिर्फ बिजनेसमैन ही नहीं, बल्कि क्रिकेट से भी गहरा नाता रखते हैं। वह मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं और साल 2017 में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। साल 2018 में उन्होंने अपना पहला फर्स्ट क्लास शतक लगाया, जो उन्होंने बंगाल के खिलाफ ईडन गार्डन्स में जड़ा था। उस मैच में उन्होंने नाबाद 103 रन बनाए थे। अपने फर्स्ट क्लास करियर में आर्यमन ने 9 मैचों में 414 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 27.60 रहा।

रजत पाटीदार के साथ कर चुके हैं ओपनिंग

दिलचस्प बात यह है कि आर्यमन बिरला का कनेक्शन RCB के मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार से भी रहा है। दोनों खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश के लिए साथ में ओपनिंग की है। आर्यमन ने अपने फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए डेब्यू मैच में पाटीदार के साथ ही पारी की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा भी रह चुके हैं। 2018 की नीलामी में उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर टीम ने खरीदा था, हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

मेंटल हेल्थ के चलते लिया क्रिकेट से ब्रेक

आईपीएल 2020 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने आर्यमन बिरला को रिलीज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य कारणों के चलते क्रिकेट से दूरी बना ली। हालांकि, उन्होंने इस ब्रेक का उपयोग खुद को बेहतर बनाने और नए करियर विकल्प तलाशने में किया।

क्रिकेट से दूर होने के बाद आर्यमन बिरला ने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा। वह कुमार मंगलम बिरला के बेटे हैं और अब आदित्य बिरला ग्रुप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से MBA (ऑनर्स), बेज बिजनेस स्कूल से ग्लोबल फाइनेंस में मास्टर्स और मुंबई यूनिवर्सिटी से कॉमर्स की पढ़ाई की है। वर्तमान में वह ई-कॉमर्स, रिटेल और स्टार्टअप सेक्टर में ग्रुप की रणनीति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे