आरसीबी टीम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IPL 2026: चिन्नास्वामी में नहीं होगा RCB का घरेलू मुकाबला, फ्रेंचाइजी ने इन दो मैदानों को बनाया होम ग्राउंड

Royal Challengers Bengaluru: RCB अपने आईपीएल 2026 के घरेलू मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेलेगी। टीम नवी मुंबई और रायपुर को अस्थायी होम ग्राउंड बनाएगी। नवी मुंबई में 5 और रायपुर में 2 मैच खेलेगी।

उज्जवल सिन्हा

RCB Finalise Two Venues For IPL 2026: आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन कोई भी मुकाबला अपने घर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे। इस बार आरसीबी का होम ग्राउंड अब बदल गया है। RCB अगले सीजन में अपने होम मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेलेगी। पिछले साल आरसीबी की जीत परेड के दौरान हुई जानलेवा भगदड़ के कारण यह फैसला लिया गया है। इस भगदड़ में कईयों की जान चली गई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने मंगलवार को सूत्रों के हवाले से बताया कि RCB अगले सीजन में अपने होम मुकाबले नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेलेगी। रिपोर्ट के अनुसार, RCB नवी मुंबई में पांच जबकि रायपुर में दो होम मैच खेलेगी। यह फैसला फ्रेंचाइजी अधिकारियों और संबंधित प्रशासन के साथ हालिया बैठकों के बाद लिया गया है।

राजस्थान अपने मैच MCA स्टेडियम में खेले जाएंगे

इस बीच राजस्थान रॉयल्स (RR) अपने होम मैच पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में खेलेगी। गौरतलब है कि पिछले साल IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) में चुनाव न होने की स्थिति में RR से होम वेन्यू की मेजबानी छीने जाने के संकेत दिए थे। उस समय RCA एक एड-हॉक कमेटी के तहत काम कर रही थी, क्योंकि दो विरोधी गुट इसकी वैधता को लेकर आमने-सामने थे। अबू धाबी में IPL मिनी-ऑक्शन के बाद अरुण धूमल ने कहा था, “हमने RCA को पहले ही सूचित कर दिया था कि अगर चुनाव नहीं कराए जाते हैं, तो वहां टूर्नामेंट आयोजित करना हमारे लिए मुश्किल होगा।”

जीत परेड के दौरान हुई थी भगदड़

बता दें कि 4 जून को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर RCB की IPL जीत की परेड के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद से स्टेडियम में कोई भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला आयोजित नहीं किया गया है।

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) राज्य सरकार के साथ लगातार बैठकें कर रहा है, ताकि वेन्यू पर दोबारा शीर्ष स्तर का क्रिकेट लौटाया जा सके। हालांकि, पिछले दिसंबर में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए राज्य सरकार ने KSCA को चिन्नास्वामी स्टेडियम में विजय हजारे ट्रॉफी के मैच आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद मुकाबले BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शिफ्ट कर दिए गए थे।

भगदड़ की जांच के लिए गठित जस्टिस जॉन माइकल डी’कुन्हा आयोग की रिपोर्ट में भी एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को बड़ी भीड़ वाले आयोजनों के लिए “बेहद असुरक्षित” बताया गया था।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब