रवींद्र जडेजा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL का सबसे बड़ा ट्रेड अटका, विदेशी खिलाड़ियों की वजह से जडेजा–सैमसन डील पर लगी ब्रेक

Ravindra Jadeja-Sanju Samson Trade Deal: रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन के बीच ट्रेड डील में देरी होने का बड़ा कारण पता चला है। राजस्थान को अपनी ही मांग के कारण देरी का सामना करना पड़ रहा है।

उज्जवल सिन्हा

Ravindra Jadeja-Sanju Samson Trade Deal Delayed Ahead of IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच ट्रेड की डील रूक गई है। इस ट्रेड में संजू सैमसन के बदले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को मांगा था। लेकिन अब यह फैसला रॉयल्स पर ही भारी पड़ गया है।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस ट्रेड में देरी का कारण राजस्थान रॉयल्स के विदेशी खिलाड़ियों की लिमिट के कारण हुआ है। राजस्थान की टीम में पहले से ही 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल है। आईपीएल के नियम के मुताबिक किसी भी टीम में 8 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते हैं।

ऐसे में राजस्थान इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को तब तक ट्रेड में शामिल नहीं कर सकता जब तक वह कम से कम एक विदेशी खिलाड़ी को रिलीज न कर दे, जिसे पिछले साल मेगा ऑक्शन में कम से कम ₹2.40 करोड़ में खरीदा गया था।

विदेशी खिलाड़ी के कारण हो रहा देरी

रिपोर्ट में बताया गया है कि देरी की वजह विदेशी खिलाड़ी के कारण हो रहा है। राजस्थान का विदेशी खिलाड़ियों का कोटा पहले से ही पूरा है। जब तक किसी विदेशी खिलाड़ी को रिलीज नहीं करते, तब तक सैम करन को टीम में शामिल नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा, राजस्थान की फंड की कमी भी इस डील को जटिल बना रही है। RR के पास केवल ₹30 लाख का पर्स बैलेंस बचा है, जबकि सैम करन की नीलामी कीमत ₹2.4 करोड़ है।

राजस्थान की टीम में ये विदेशी खिलाड़ी हैं शामिल

रॉयल्स ने पिछले साल मेगा नीलामी से पहले शिमरोन हेटमायर को ₹11 करोड़ में रिटेन किया था। इसके बाद उन्होंने जोफ्रा आर्चर, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षाणा, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका और नंद्रे बर्गर को टीम में शामिल किया था। इसके अलावा, चोटिल खिलाड़ी के विकल्प के रूप में दक्षिण अफ्रीकी युवा खिलाड़ी लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को भी साइन किया गया था।

राजस्थान इन खिलाड़ियों के कर सकता है रिलीज

अब खबर है कि सैम करन को टीम में जगह देने के लिए RR वानिंदु हसरंगा (₹5.25 करोड़) या महेश तीक्षाणा (₹4.40 करोड़) जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर सकता है। वहीं, रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन की अदला-बदली में कोई बड़ी समस्या नहीं है क्योंकि दोनों भारतीय खिलाड़ी हैं और दोनों को उनकी टीमों ने ₹18-18 करोड़ में रिटेन किया हुआ है।

हालांकि, यह डील अभी तक आधिकारिक रूप से फाइनल नहीं हुई है, लेकिन इसके टूटने की संभावना बहुत कम है। क्रिकबज के एक सूत्र ने कहा कि संभव है, लेकिन मुश्किल है। मैं गारंटी नहीं दे सकता कि डील रुक नहीं सकती, लेकिन अब तक की स्थिति के मुताबिक, दोनों टीमों के पीछे हटने की संभावना बेहद कम है।

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि