रवींद्र जडेजा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, 93 साल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Ravindra Jadeja Creates History: रवींद्र जडेजा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। जडेजा अब भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Ravindra Jadeja score 6 fifty plus in IND vs ENG Series: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इस सीरीज में कई उपलब्धि अपने नाम की है। ओवल में खेले जा रहे इस सीरीज के आखिरी मुकाबले में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। इस अर्धशतक के साथ जडेजा ने छठा अर्धशतक जड़ा। वो भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

जडेजा ने अर्धशतक जड़ते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्राहम गूच को पीछे छोड़ा है। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज में ग्राहम गूच ने 5 मैचों में पांच अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं अब जडेजा ने इस सीरीज के पांच मुकाबलों में 6 अर्धशतकीय पारी खेली। ग्राहम गूच ने 1990 में भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 752 रन बनाए। वहीं जडेजा ने इस सीरीज में 516 रन बनाए हैं।

तीन बल्लेबाजों ने बनाए 500 से ज्यादा रन

इसके साथ ही जडेजा एक सीरीज में पहली बार 500 रनों का आंकड़ा पार किया है। इस सीरीज में तीन भारतीय खिलाड़ियों ने 500 रनों का आंकड़ा पार किया। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने 754 रन बनाए। गिल इसी के साथ भारत-इंग्लैंड के बीच एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं टीम के सलामी बल्लेबाजी केएल राहुल ने 532 रन बनाए।

IND vs ENG टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी

बल्लेबाज का नाम 50+ स्कोर मैच रन वर्ष
रवींद्र जडेजा (भारत) 6 5 516 2025
ग्राहम गूच (इंग्लैंड) 5 3 752 1990
जो रूट (इंग्लैंड) 5 5 737 2021-22
यशस्वी जायसवाल (भारत) 5 5 712 2024
टीम इंडिया ने अपना पहला टेस्ट मैच जून 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला था, लेकिन उनकी पहली टेस्ट सीरीज 1933-34 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेली गई थी। उस तीन मैचों की सीरीज में लाला अमरनाथ भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। तीन मैचों की छह पारियों में उन्होंने कुल 203 रन बनाए थे। 93 सालों में एक सीरीज में 6 अर्धशतक कोई बल्लेबाज नहीं लगा सका।

पांच अर्धशतक लगाने वाले तीन खिलाड़ी

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच अर्धशतक तीन खिलाड़ियों ने लगाया है। दो इंग्लैंड के और एक भारत के खिलाड़ी ने यह कारनामा किया है। इंग्लैंड के लिए ग्राहम गूच और जो रूट ने यह कारनामा किया है। वहीं भारत के लिए रवींद्र जडेजा के बाद यशस्वी जायसवाल ने ऐसा किया था। जायसवाल ने पिछले साल घरेलू सीरीज के दौरान 5 अर्धशतक लगाए थे।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक