रविचंद्रन अश्विन (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

यूट्यूब की पिच पर हिंदी फैंस को क्लीन बोल्ड करेंगे अश्विन, शुरू किया 'ऐश की बात' पॉडकास्ट

भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने फैंस को एक और खुशखबरी सुनाई है। अश्विन ने अपने हिंदी भाषी फैंस के लिए अपना एक नया हिंदी पॉडकास्ट शुरू किया है, जिसका नाम ‘एश की बात’है। अश्विन पहले अंग्रेजी और तमिल में पॉडकास्ट होस्ट करते थे। लेकिन अब वह हिंदी में भी पॉडकास्ट होस्ट करेंगे।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में धमाल मचाते हुए शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी की। वह भारत की जीत के हीरो भी रहे। उनकी इस खास प्रदर्शन को देखकर उनके फैंस काफी खुश हुए। ऐसे में अब अश्विन ने अपने फैंस को एक और खुशखबरी सुनाई है। अश्विन ने अपने हिंदी भाषी फैंस के लिए अपना एक नया हिंदी पॉडकास्ट शुरू किया है, जिसका नाम ‘एश की बात’है।

दरअसल, अश्विन पहले अंग्रेजी और तमिल में पॉडकास्ट होस्ट करते थे। लेकिन अब वह हिंदी में भी पॉडकास्ट होस्ट करेंगे। यूट्यूब चैनल के लॉन्चिंग के कुछ ही घंटों में उनके हजारों सब्सक्राइबर भी हो गए थे। हालांकि अश्विन भारत के पहले क्रिकेटर नहीं हैं, जो यूट्यूब पर कदम रखे हैं।

अश्विन से पहले कई क्रिकेटर्स यूट्यूब चैनल शुरू कर चुके हैं। जिसमें भारत के फेमस कमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर, भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और भारत के ही युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम शामिल है।

अश्विन अपने शानदार खेल के लिए मशहूर हैं। लेकिन वह क्रिकेट के ज्ञान के लिए भी चर्चा में रहते हैं। उनका पहले से एक अन्य यूट्यूब चैनल है। यह चैनल तमिल भाषा में है। इस चैनल पर 10.54 लाख सब्सक्राइबर हैं। इस चैनल में उनकी बातों को समझने के लिए यूजर्स को अंग्रेजी सबटाइटल का सहारा लेना पड़ा है।

जानकारी के लिए बता दें अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में दमदार प्रदर्शन किया था। भारत की पहली पारी में उन्होंने टीम की खराब शुरुआत को संभालते हुए शतकीय पारी (113) खेली ती। उसके बाद बांग्लादेश की दूसरी पारी में 88 रन देकर उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने 37वीं बार 5 विकेट या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था।

साइबर अपराधियों के निशाने पर बैंक और नॉन-बैंकिग सॉफ्टवेयर! एजेंसी ने एडवाइजरी जारी कर अलर्ट रहने को कहा

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल