रवि शास्त्री और देवेंद्र फडणवीस (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Ravi Shastri ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात, भेंट की क्रिकेट से जुड़ी एक किताब

Ravi Shastri: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में रवि शास्त्री से मुलाकात की और उन्हें एक किताब भेंट की। शास्त्री अभी आईपीएल 2026 में कमेंट्री कर रहे हैं।

उज्जवल सिन्हा

Ravi Shastri Meets Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री से अपने आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है।

देवेंद्र फडणवीस ने अपने एक्स अकाउंट पर रवि शास्त्री के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "आज मुंबई में अपने आधिकारिक घर पर अनुभवी क्रिकेटर और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री से मिलकर बहुत खुशी हुई। खास तोहफे के लिए शुक्रगुजार हूं।"

रवि शास्त्री ने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान 'इंडियाज 71-ईयर टेस्ट: द जर्नी टू ट्रायम्फ इन ऑस्ट्रेलिया' किताब भेंट की। आर कौशिक द्वारा लिखी इस किताब में भारतीय क्रिकेट के सफर का एक शानदार चैप्टर दिखाया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में शास्त्री द्वारा उपहार स्वरुप मिले इस किताब का भी जिक्र किया है।

Ravi Shastri का क्रिकेट करियर

मुंबई से संबंध रखने वाले रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेले दिग्गज ऑलराउंडरों में से एक रहे हैं। शास्त्री ने 1981 से 1992 के बीच भारतीय टीम के लिए 80 टेस्ट और 150 वनडे मैच खेले। टेस्ट मैचों में 11 शतक और 12 अर्धशतक की मदद से 3,830 रन बनाने वाले शास्त्री ने 151 विकेट लिए थे। वहीं, वनडे में उनके नाम 4 शतक और 18 अर्धशतक की बदौलत 3,108 रन और 129 विकेट हैं। शास्त्री 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे थे।

संन्यास के बाद कमेंट्री और कोचिंग के क्षेत्र में भी कमाया नाम

रवि शास्त्री संन्यास के बाद से कमेंट्री के क्षेत्र में उतरे और बड़ी सफलता हासिल की। अंग्रेजी कमेंट्री में वह भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय चेहरा हैं। सफल कमेंट्री करियर के दौरान शास्त्री कोचिंग के क्षेत्र में भी आए थे। विराट कोहली की कप्तानी के समय वह भारतीय टीम के कोच रहे थे। उनकी कोचिंग (2017 से 2021 तक) के समय भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट अपराजेय स्थिति में थी और आईसीसी की रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज थी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में भी टेस्ट सीरीज जीती थी। कोचिंग से हटने के बाद शास्त्री फिर से कमेंट्री के क्षेत्र में सक्रिय हैं। रवि शास्त्री अभी आईपीएल 2026 में कमेंट्री करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा