राशिद खान और जोनाथन ट्रॉट (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

'उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए...', जोनाथन ट्रॉट की विदाई पर रो पड़े राशिद खान; कही दिल छू लेने वाली बात

Coach Jonathan Trott: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान ने कनाडा को हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। कप्तान राशिद खान ने कोच जोनाथन ट्रॉट के योगदान को भावुक शब्दों में याद किया।

उज्जवल सिन्हा

Rashid Khan on Coach Jonathan Trott: अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अंत धमाकेदार जीत के साथ किया। गुरुवार को एम चिदंबरम के मैदान पर खेले गए टूर्नामेंट के 39वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से हराया। अफगानिस्तान ने जीत के साथ टीम के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट को भी विदाई दी। कप्तान राशिद खान ने मैच के बाद कहा कि ट्रॉट ने अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया और उनका टीम से अलग होना काफी भावुक करने वाला पल है।

कनाडा के खिलाफ मिली जीत के बाद राशिद ने कोच की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "जोनाथन ट्रॉट के साथ पिछले चार या साढ़े चार साल का यह सफर कमाल का रहा। उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया। टीम को इस मुकाम तक पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। ट्रॉट को इस तरह से टीम से अलग होते देखना काफी भावुक पल है, लेकिन यही जिंदगी है। आप कभी भी हमेशा साथ नहीं रह सकते हैं। हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि उनसे फिर मुलाकात होगी।"

टी20 वर्ल्ड कप को लेकर राशिद खान ने क्या कहा?

अफगानिस्तान के टूर्नामेंट में सफर को लेकर राशिद खान ने कहा, "हम पूरी तैयारी के साथ आए थे और हमने टूर्नामेंट में लाजवाब क्रिकेट खेला। मेरे हिसाब से साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में मिली हार ने हमको बैकफुट पर धकेल दिया और सबसे ज्यादा चोट भी पहुंचाई। हम इस बात को जानते थे कि विश्व कप में अपने भाग्य को नियंत्रण में रखने के लिए हमें शुरुआती दो मैचों में से एक में जीत दर्ज करनी ही होगी। हालांकि, टूर्नामेंट ऐसे ही चलता है।"

राशिद ने आगे कहा, "इस टूर्नामेंट से हमारे लिए काफी चीजें सकारात्मक रहीं, जिसके साथ हम आगे बढ़ना चाहेंगे और अगले आईसीसी इवेंट में मजबूती के साथ वापसी करेंगे। हालांकि, कुछ चीजों में हमें सुधार करने की जरूरत है। खासतौर पर बड़ी टीमों के खिलाफ हमारे मध्यक्रम बल्लेबाजों का प्रदर्शन और अंतिम ओवरों में गेंदबाजी।" ग्रुप स्टेज में खेले 4 मैचों में से अफगानिस्तान को दो में जीत मिली, जबकि 2 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने 14.70 करोड़ रुपये में संसदीय क्षेत्र मछलीशहर में क्या क्या बनवाया?

DMK ने दिया केंद्र सरकार का साथ, संसद में दो-तिहाई बहुमत की राह आसान? परिसीमन बिल से पहले बड़ा सियासी उलटफेर

परिसीमन बिल को लेकर उद्धव ठाकरे गुट का सामना से मोदी सरकार पर तीखा हमला, DMK और शरद पवार गुट को भी घेरा

India Sugar Stock Shortage: 30 लाख टन तक घट सकता है चीनी का भंडार! क्या बढ़ेंगी चीनी की कीमतें?