अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे (सोर्स- सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Ranji Trophy: सितारों से सजी मुंबई को विदर्भ ने पटका, रहाणे-सूर्या और शिवम दुबे ने डुबोई लुटिया

रणजी ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई और विदर्भ के बीच नागपुर में खेला जा रहा है। विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 383 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। लेकिन सितारों से सजी मुंबई की हालत इस मुकाबले में खराब नजर आ रही है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क: रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मुंबई की टीम की हालत काफी खराब हो रही है। विदर्भ के सामने मुंबई टीम के दिग्गज बल्लेबाज भी फेल होते दिखाई दे रहे हैं। मुंबई जैसी टीम जिसमें दिग्गज बल्लेबाजों की कोई कमी नहीं है, टीम में अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे जैसे बेहतरीन बल्लेबाज है, लेकिन टीम के विकेट एक के बाद एक गिरते ही जा रहे हैं।

रणजी ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई और विदर्भ के बीच नागपुर में खेला जा रहा है। विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 383 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। मैच का दूसरा सेशन खत्म होने तक मुंबई ने 2 विकेट पर 85 रन बना लिए थे। टीम धीरे-धीरे अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन तभी पारी के 41वें ओवर में कोहराम मच गया। पार्थ रेखाड़े ने इस एक ओवर में 3 विकेट लेकर मुंबई की कमर तोड़ दी।

बाएं हाथ के स्पिनर पार्थ रेखाड़े ने ओवर की पहली गेंद पर विरोधी कप्तान अजिंक्य रहाणे को क्लीन बोल्ड कर दिया। रहाणे 24 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रहाणे अभी ड्रेसिंग रूम में पहुंचे ही थे कि रेखाड़े ने सूर्यकुमार यादव को भी आउट कर दिया। उन्होंने सूर्या को दानिश मलेश्वर के हाथों कैच कराया। सूर्या बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

ड्रेसिंग रूम में पहुंचकर सूर्या अभी अपने पैड खोल ही रहे थे कि शिवम दुबे भी पवेलियन लौट गए। शिवम को पार्थ रेखाड़े की गेंद पर अथर्व तायड़े ने कैच कर लिया। शिवम भी अपना खाता नहीं खोल पाए। सूर्या और शिवम दो-दो गेंद खेलकर पवेलियन लौट गए। रहाणे, सूर्या और शिवम दुबे एक ही ओवर में एक ही स्कोर पर आउट हो गए। नतीजतन, विदर्भ के खिलाफ मुंबई का स्कोर जो एक समय 2 विकेट पर 113 रन था, वह 5 मिनट के अंदर 5 विकेट पर 113 रन हो गया।

रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले शम्स मुलानी भी इस मुकाबले में मुंबई का साथ नहीं दे पाए और केवल 4 रन पर आउट हो गए। उन्हें हर्ष दुबे ने जल्द ही पवेलियन भेज दिया। वहीं शार्दुल ठाकुर भी 41 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हो गए हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है और मुंबई की टीम 7 विकेट पर 188 रन बना पाई है। अभी भी मुंबई विदर्भ से 195 रन से पीछे है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा