राजीव शुक्ला (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'आपसी सहमति से...', भारत-पाक मैच का विवाद सुलझाने पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की ICC की तारीफ

IND vs PAK: बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईसीसी की तारीफ की। उन्होंने आईसीसी के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आपसी सहमति से निकाला गया हल है जो क्रिकेट की अहमियत को प्राथमिकता देता है।

उज्जवल सिन्हा

Rajeev Shukla Lauds ICC For Finding Solution: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है। इस वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान ने भारत के साथ खेलने से मना कर दिया था। जिसके बाद अब सारे मामले सुलझ चुका है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तन ने भारत के साथ होने वाले मैच से बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया गया है। जिसके बाद बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस फैसले का स्वागत किया है।

पत्रकारों से बात करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा, "मैं आईसीसी के प्रतिनिधियों द्वारा शुरू की गई बातचीत के परिणाम से बहुत खुश हूं। इसकी देखरेख आईसीसी अध्यक्ष और उन प्रतिनिधियों ने की जो लाहौर में पीसीबी और बीसीबी से बात करने गए थे। यह आपसी सहमति से निकाला गया हल है जो क्रिकेट की अहमियत को प्राथमिकता देता है।"

शुक्ला ने आईसीसी को दी बधाई

उन्होंने कहा, "इस मुद्दे को सुलझाने और क्रिकेट को फिर से सबसे आगे लाने के लिए आईसीसी को बहुत-बहुत बधाई। यह आईसीसी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसलिए मैं आईसीसी को यह पहल करने और पाकिस्तान को बातचीत की टेबल पर लाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। आखिरकार कोलंबो में पाकिस्तान ने भारत के साथ खेलने का फैसला किया। टी20 विश्व कप 2026 अब सफलता हासिल करेगा।" बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने कहा कि यह सबके लिए विन-विन सिचुएशन है। बांग्लादेश की भावनाओं को भी समझा गया है, और उनके बोर्ड को कुछ राहत मिली है, और वे भी खुश हैं।

बांग्लादेश ने किया था भारत में खेलने से इनकार

भारत में सुरक्षा का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने विश्व कप के मैच खेलने से इनकार किया था और विश्व कप से बाहर होने का फैसला किया था। आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को जगह दी थी। इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश का साथ देते हुए भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया था।

ICC ने सुलझाया मामला

रविवार को, दो सदस्यों वाले आईसीसी के प्रतिनिधिमंडल ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम से मुलाकात की। इस बैठक में बांग्लादेश पर किसी भी तरह का एक्शन नहीं लेने का निर्णय किया गया और 2031 से पहले एक आईसीसी इवेंट की मेजबानी देने पर सहमति बनी। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने विश्व कप में भारत के मैच के बहिष्कार वाला फैसला वापस ले लिया।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO