रियान पराग और संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IPL में राजस्थान रॉयल्स ने रचा इतिहास, CSK के खिलाफ ऐसा कारनामा करने वाली दूसरी टीम बनी

Most wins against CSK in IPL: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेटों से हराकर शुरुआत की और सीएसके के खिलाफ सर्वाधिक जीत के मामले में संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंची।

उज्जवल सिन्हा

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 का शानदार आगाज हो चुका है। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेटों से करारी शिकस्त दी है। इसके साथ ही राजस्थान की टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके के खिलाफ जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सर्वाधिक जीत दर्ज करने के मामले में पंजाब किंग्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गई है। आईपीएल के इतिहास में सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत मुंबई इंडियंस (एमआई) ने हासिल की है। मुंबई इंडियंस ने सीएसके को 21 मैचों में हराया है। बता दें कि सीएसके और एमआई दोनों आईपीएल की दो सर्वाधिक सफल टीमें हैं। दोनों 5-5 बार खिताब जीत चुकी हैं।

IPL में CSK के खिलाफ सबसे ज़्यादा जीत

  • 21 - मुंबई इंडियंस
  • 16 - पंजाब किंग्स / राजस्थान रॉयल्स*
  • 13 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 12 - दिल्ली कैपिटल्स
  • 11 - कोलकाता नाइट राइडर्स

सीएसके के खिलाफ सर्वाधिक जीत दर्ज करने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स हैं। दोनों ने 16-16 मैच जीते हैं। आरसीबी ने सीएसके को 13 मैचों में हराया है और तीसरी सफल टीम है। 12 जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स चौथे और 11 जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स पांचवें स्थान पर हैं।

मुकाबले का हाल

आरआर और सीएसके के बीच हुए मैच पर नजर डालें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई थी। सीएसके के लिए सर्वाधिक 43 रन जेमी ओवरटन ने बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2, नांद्रे बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2, और रवींद्र जडेजा ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्रिजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला।

आरआर ने 12.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल 36 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे। आरआर के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं