राहुल वैद्य ने विराट कोहली पर ही विवादित टिप्पणी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'विराट जोकर और उनके फैंस दो कौड़ी के...', राहुल वैद्य ने फिर किंग कोहली को बनाया निशाना, अब लगेगी असली क्लास

Rahul Vaidya Said Joker to Virat Kohli and His Fan: सिंगर राहुल वैद्य लगातार विराट कोहली पर कमेंट किए जा रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कोहली और उनके फैंस को जोकर कहा है। जिसके बाद वह बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।

मृणाल पाठक

Rahul Vaidya on Virat Kohli and His Fan: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर राहुल वैद्य इन दोनों काफी सुर्खियों में हैं। वह लगातार भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह तो अब उनके फैंस को भी बुरा-भला कहने लगे हैं। जिसकी वजह से उन्हें अब काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है।

दरअसल, विराट कोहली मौजूदा समय एल्गोरिदम थ्योरी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनके इंस्टाग्राम से टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर की तस्वीर पर लाइक चला गया था। जिसके बात लोगों ने कई तरह की बातें बनाई, लेकिन बाद में कोहली ने इस पर सफाई दी और बताया था कि एल्गोरिदम की वजह से फोटो लाइक हुई थी। इसी बात पर राहुल वैद्य ने भी तंज कसा था।

राहुल वैद्य को विराट कोहली ने इंस्टाग्राम से ब्लॉक कर रखा है, इस पर एक वीडियो बनाकर राहुल ने कहा था कि 'विराट कोहली ने ब्लॉक नहीं किया होगा, इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम ने बोला होगा कि विराट कोहली मैं तुम्हारी तरफ से राहुल वैद्य को ब्लॉक कर देता हूं।' इस वीडियो के वायरल होते ही कोहली के फैंस ने राहुल वैद्य पर प्रहार करना शुरू कर दिया। जिसके बाद राहुल ने कोहली के फैंस को अब जोकर कह दिया है।

बुरी तरह ट्रोल होने के बाद राहुल वैद्य का गुस्सा विराट कोहली के साथ-साथ उनके फैंस पर भी फूटा है। उन्होंने दो इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है। पहली स्टोरी पर लिखा- 'विराट कोहली के फैंस उनसे बड़े जोकर्स हैं।' जिसका साफ मतलब है कि वह कोहली को जोकर कह रहे हैं।

जबकि दूसरी स्टोरी पर राहुल ने लिखा- 'आप मुझे गाली दे रहे हैं, अच्छी बात है। लेकिन आप मेरी बहन, मेरी पत्नी को गाली दे रहे हैं, जिनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है, यह ठीक नहीं है। इसलिए मैं सही कहता हूं कि विराट कोहली के फैंस जोकर हैं। दो कौड़ी के जोकर्स।''

राहुल के इस स्टोरी के वायरल होने के बाद से ही वह अब और भी बुरी तरह ट्रोल होने लगे हैं। क्योंकि इस बात से कोई अनजान नहीं है कि कोहली के फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं। उनके फैंस को ये बिलकुल पसंद नहीं आया है कि राहुल वैद्य ने कोहली पर तंज कसा और अब फैंस को ही जोकर्स कह दिया है। अपने बयान के बात राहुल अब बुरी तरह फंसते दिखाई दे रहे हैं।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां