IPL 2025 Points Table: बारिश बनी हैदराबाद के लिए 'काल', प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर, जानिए अब क्या है अंक तालिका का हाल

IPL 2025 Points Table: प्लेऑफ की रेस में बरकरार रहने के लिए हैदराबाद को यह मैच किसी भी हाल में जीतना ही था, लेकिन बारिश आने की वजह से ये मुकाबला रद्द हो गया और 1-1 अंक दोनों टीमों में बंट गए।
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ से बाहर, जानें आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल का हाल
सनराइजर्स हैदराबाद (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

IPL 2025 Points Table: बीते सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। यह मैच बारिश की भेंट चढ़ गया, जिसकी वजह से हैदराबाद को काफी नुकसान हुआ है। इस मुकाबले में शानदार लय में नजर आ रही SRH अब इसी मैच की वजह से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

दरअसल, प्लेऑफ की रेस में बरकरार रहने के लिए हैदराबाद को यह मैच किसी भी हाल में जीतना ही था, लेकिन बारिश आने की वजह से ये मुकाबला रद्द हो गया और 1-1 अंक दोनों टीमों में बंट गए। लेकिन, हैदराबाद के लिए ये 1 रन काफी नहीं थे, जिसकी वजह से टीम को प्लेऑफ से बाहर होना पड़ गया।

आईपीएल 2025 प्वाइंट्स टेबल

टीम का नाम मैच जीते हारे टाई कोई परिणाम नहीं अंक नेट रन रेट (NRR)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 8 3 0 0 16 +0.482
पंजाब किंग्स 11 7 3 0 1 15 +0.376
मुंबई इंडियंस 11 7 4 0 0 14 +1.274
गुजरात टाइटंस 10 7 3 0 0 14 +0.867
दिल्ली कैपिटल्स 11 6 4 0 1 13 +0.362
कोलकाता नाइट राइडर्स 11 5 5 0 1 11 +0.249
लखनऊ सुपर जायंट्स 11 5 6 0 0 10 -0.469
सनराइजर्स हैदराबाद (बाहर) 11 3 7 0 1 7 -1.192
राजस्थान रॉयल्स (बाहर) 12 3 9 0 0 6 -0.718
चेन्नई सुपर किंग्स (बाहर) 11 2 9 0 0 4 -1.117

प्लेऑफ की रेस से बाहर हुईं 3 टीमें

वहीं, अब तक प्लेऑफ की रेस से तीन टीमें बाहर हो चुकी हैं। पहली चेन्नई सुपर किंग्स, दूसरी राजस्थान रॉयल्स और तीसरी सनराइजर्स हैदराबाद। ऐसे में अब प्लेऑफ की दौड़ केवल 7 टीमों के बीच है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को लगभग 17 अंक की जरूरत होगी।

इन टीमों के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका

फिलहाल प्लेऑफ सबसे करीब आरसीबी के लिए है। टीम के फिलहाल 16 अंक है और महज एक जीत दर्ज करते ही टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। कुछ ऐसा ही हाल पंजाब किंग्स का भी है। हालांकि, पंजाब के 15 अंक है, लेकिन उसे भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एक जीत ही चाहिए। जबकि मुंबई और गुजरात को दो मुकाबले जीतने होंगे। दिल्ली को भी दो लेकिन केकेआर को तीन मैच जीतने होंगे। जन्मदिन विशेष: वो खिलाड़ी जिसने क्रिकेट के लिए छोड़ दिया खेल मंत्री का पद, 3 मैचों के बाद नहीं मिला टीम इंडिया का रिटर्न टिकट

क्या है लखनऊ का हाल?

17 अंक के हिसाब से देखें तो अब लखनऊ का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना केवल सपना ही रह जाएगा। अगर 17 अंक प्लेऑफ का दायरा सेट करता है तो ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ भी बाहर ही हो जाएगी, क्योंकि टीम के केवल 10 अंक है और उनके पास मैच केवल तीन बचे हैं, ऐसे में अगर टीम अपने तीनों मैच जीत भी जाती है तो भी उनके केवल 16 ही अंक होंगे। हालांकि, क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com