आर अश्विन (सौजन्यः एक्स)  
क्रिकेट

स्पिन के नए जादूगर बने रविचंद्रन अश्विन, इस मामले में की श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन की बराबरी

बांग्लादेश के खिलाफ अश्विन ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 11 विकेट झटके हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना। जिसके साथ ही उन्होंने अब टेस्ट में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के मामले में मुथैया मुरलीधरन की बराबरी कर ली है। दोनों ही दिग्गजों ने 11 बार यह अवॉर्ड जीता है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत ने कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश को क्लीन स्वीप करते हुए 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर में खेला गया, जहां यह मैच ड्रॉ की तरफ जा रहा था, लेकिन भारत का अविश्वसनीय खेल ने टीम को जीत दिला दी। इस सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी आर अश्विन को मिला। यह अवॉर्ड हासिल करते ही उन्होंने श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन की बराबरी कर ली है।

बांग्लादेश के खिलाफ अश्विन ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 11 विकेट झटके हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना। जिसके साथ ही उन्होंने अब टेस्ट में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के मामले में मुथैया मुरलीधरन की बराबरी कर ली है। दोनों ही दिग्गजों ने 11 बार यह अवॉर्ड जीता है।

टेस्ट में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार

  • 11 - मुथैया मुरलीधरन
  • 11 - रविचंद्रन अश्विन
  • 9 - जैक्स कैलिस
  • 8 - सर रिचर्ड हेडली
  • 8 - इमरान खान
  • 8 - शेन वार्न

11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के अलावा अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 10 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। वह टेस्ट में भारत के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं।

ऐसा रहा कानपुर टेस्ट

कानपुर टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करने के लिए न्योता दिया था। जिसके बाद ढाई दिन का खेल बारिश की वजह से रद्द हो गया था। बांग्लादेश ने पहली पारी में 233 रन बनाए थे। जिसके बाद भारत ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए 52 रन की लीड पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी। उनके बाद बांग्लादेश ने अपने दूसरी पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए और भारत को 95 रन के लक्ष्य दिया। जिसके बाद भारत ने 17.2 ओवर में तीन विकेट पर 98 रन बनाकर आसान सी जीत दर्ज कर ली और सीरीज को 2-0 से जीत लिया।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें