पीवी सिंधू (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Indian Open 2026: पीवी सिंधू बाहर, किदांबी श्रीकांत ने बनाई दूसरी राउंड में जगह

PV Sindhu: इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का मिला जुला दिन रहा है। पीवी सिंधू पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गई है। वहीं किदांबी श्रीकांत अगले राउंड में प्रवेश किया।

उज्जवल सिन्हा

Indian Open 2026, PV Sindhu Suffers First Round Exit: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू बुधवार को इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में वियतनाम की थुई लिन एनगुएन के खिलाफ हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। सिंधू ने मुकाबले की अच्छी शुरुआत की और पहला गेम 22-20 से जीतकर बढ़त बनाई। हालांकि, अगले दो गेम 12-21 और 15-21 से हारने के कारण उन्हें टूर्नामेंट छोड़ना पड़ा।

पहले राउंड में बाहर हुई पीवी सिंधू

दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी और 2017 की चैंपियन सिंधू के लिए यह एनगुएन के खिलाफ लगातार तीसरी हार है। पिछले हफ्ते मलेशिया ओपन सुपर 1000 के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद दर्शकों को इंडिया ओपन में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। पहले गेम में सिंधू ने शुरुआत में बढ़त बनाई और कई महत्वपूर्ण अंक जुटाए। लेकिन दूसरे गेम में एनगुएन ने तेजी से वापसी करते हुए लगातार अंक जोड़े और गेम अपने नाम किया। निर्णायक तीसरे गेम में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन अंत में एनगुएन ने 21-14 से जीत हासिल कर सिंधू के खिलाफ लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

श्रीकांत अगले राउंड में पहुंचे

पुरुष एकल में भारत के किदांबी श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने थारुन मानेपल्ली को 15-21, 21-6, 21-19 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। श्रीकांत ने पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी की और निर्णायक गेम में कड़ी चुनौती पार करते हुए जीत हासिल की। उनके अगले मुकाबले में फ्रांस के पांचवें वरीय खिलाड़ी क्रिस्टो पोपोव से भिड़ने की संभावना है।

महिला एकल में मालविका बंसोड़ का शानदार प्रदर्शन

महिला एकल में चोटों से जूझ रही मालविका बंसोड़ ने भी शानदार खेल दिखाया। उन्होंने चीनी ताइपे की पाइ यु पो को 21-18, 21-19 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। अब उनकी भिड़ंत दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी हेन युइ से होगी।

इंडिया ओपन में भारतीय खिलाड़ियों की यह शुरुआत मिश्रित रही। जहां श्रीकांत और बंसोड़ ने दूसरे दौर में जगह बनाई, वहीं पीवी सिंधू को उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने का सामना करना पड़ा। सिंधू के लिए यह हार थोड़ी निराशाजनक रही, लेकिन श्रीकांत और बंसोड़ का प्रदर्शन उत्साह बढ़ाने वाला रहा।

घर की छत पर सोलर लगवाने को लेकर सरकार ले आई नया नियम, अब बैटरी लगवाना होगा जरूरी; जानें कब से लागू होगा नियम

UP Politics: बातों से ज्यादा काम करने की जरूरत, इमरान मसूद को खड़गे की दो टूक नसीहत; कहा- गठबंधन होकर रहेगा

भारत में पाकिस्तानी वेब सीरीज की रिलीज पर सरकार सख्त, 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर Netflix को निर्देश

Exclusive: पासपोर्ट विवाद पर भड़के अभिजीत दीपके, PM की डिग्री का उठाया मुद्दा; रांका ने भी सरकार को घेरा

न रनवे न एयरपोर्ट, फिर भी उतर गए सेना के 4 विमान? गडकरी के VIDEO ने चौंकाया, जानें क्या है माउंटेन ईगल्स मिशन