पंजाब किंग्स (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

PBKS vs DC: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 211 रन, आर्या-अय्यर ने खेली अर्धशतकीय पारी

IPL 2026: पंजाब किंग्स ने धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के सामने 210 रन बनाए। PBKS के लिए सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली।

संजय सिंह बिष्ट

PBKS vs DC 1st Inning Highlight: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 55वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी के सामने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। अब दिल्ली को जीत के लिए 211 रन बनाने होंगे। पंजाब के लिए सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली।

आर्या की शुरुआत-अय्यर का शानदार फिनिश

पंजाब किंग्स को आज 200+ के स्कोर तक पहुंचाने में दो बल्लेबाज प्रियांश आर्या और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अहम भूमिका निभाई। शुरुआत में आर्या ने टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई और फिर कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी का शानदार अंदाज में अंत किया। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या के बीच पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी हुई। इस स्कोर पर प्रभसिमरन 18 रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार बने। इसके बाद टीम को 97 रन के स्कोर पर प्रियांश आर्या के रूप में दूसरा झटका लगा। आर्या ने 33 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए।

इन दोनों के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और कूपन कोनोली के बीच 52 गेंदों में 83 रन की उपयोगी साझेदारी हुई। कूपर कोलोनी ने 27 गेंदों में 38 रन का योगदान दिया। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर 36 गेंदों में 59 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी तरफ युवा बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे 8 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

यदि दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की बात करें तो मुकेश कुमार को छोड़कर शेष सभी गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर पंजाब किंग्स के 1 बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया। यदि विकेट की बात करें तो मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी को 2-2 सफलताएं मिली। गेंदबाजी के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को धर्माशाला में जीत के लिए दम दिखाना होगा। हांलाकि यहां की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल देखी जा रही है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, लुंगी एंगिडी। 

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, बेन ड्वार्शुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता