मोहसिन नकवी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बर्बादी की कगार पर पाकिस्तान सुपर लीग! इधर विदेशी सितारों ने फेरा मुंह, उधर गंभीर परेशानी में मोहसिन नकवी

PSL 2026: पीएसएल 2026 पर संकट गहरा गया है। पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी के ताजा बयान से साफ है कि अब टूर्नामेंट को सिर्फ औपचारिक तौर पर पूरा किया जाएगा।

संजय सिंह बिष्ट

Major Setback For PSL: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को लगातार झटके लग रहे हैं। एक तरफ जहां विदेशी खिलाड़ी आईपीएल की ओर रुख कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बोर्ड को टूर्नामेंट के आयोजन में भी बड़े बदलाव करने पड़े हैं। हालात को देखते हुए PCB ने कई अहम फैसले लिए हैं, जिनका सीधा असर इस सीजन पर पड़ने वाला है।

दो ही वेन्यू पर होंगे सभी मुकाबले

शुरुआत में PSL 2026 के मैच मुल्तान, पेशावर, फैसलाबाद, कराची, रावलपिंडी और लाहौर में आयोजित होने थे। लेकिन अब PCB ने इसे सीमित करते हुए सिर्फ दो शहरों कराची और लाहौर तक ही कर दिया है। इसके अलावा टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी को भी रद्द कर दिया गया है। इससे साफ है कि बोर्ड इस बार आयोजन को कम से कम संसाधनों में पूरा करना चाहता है।

दर्शकों के लिए बंद रहेंगे स्टेडियम

PCB ने यह भी साफ कर दिया है कि इस सीजन के सभी मुकाबले बिना दर्शकों के खेले जाएंगे। यानी फैंस स्टेडियम में बैठकर मैच नहीं देख पाएंगे। यह फैसला सुरक्षा और मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

मोहसिन नकवी का बयान

मोहसिन नकवी ने कहा है कि "हमें नहीं पता कि मौजूदा हालात कब तक रहेंगे, लेकिन PSL की मेजबानी करना जरूरी है। यह एक इंटरनेशनल ब्रांड है, और इसमें विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। हर कोई चाहता है कि PSL आगे बढ़े। लेकिन इन बदलावों के बावजूद, PSL 2026 26 मार्च को शुरू होगा।"

टालने का विकल्प नहीं था

PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने साफ कहा कि टूर्नामेंट को टालना संभव नहीं था। अगर ऐसा किया जाता तो आगे इसे आयोजित करने के लिए कोई उपयुक्त विंडो नहीं मिलती। बोर्ड ने एक नया शेड्यूल तैयार किया है, जिससे टीमों की यात्रा को सीमित रखा जा सके। साथ ही, फैंस को टिकटों का रिफंड देने की भी बात कही गई है और उन्हें हुई असुविधा के लिए माफी मांगी गई है।

मिडिल ईस्ट संकट का असर

मौजूदा हालात के पीछे मिडिल ईस्ट में चल रहा संकट बड़ा कारण माना जा रहा है। कच्चे तेल की आपूर्ति में रुकावट के चलते पाकिस्तान में ईंधन संकट गहराया है, जिससे आयोजन पर असर पड़ा है। इसी वजह से लोगों की आवाजाही सीमित करने और बड़े जमावड़ों से बचने के लिए ऐसे फैसले लिए गए हैं।

विदेशी खिलाड़ी IPL की ओर

PSL 2026 और IPL 2026 के एक साथ होने से भी PCB को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तानी लीग छोड़कर आईपीएल में खेलने का फैसला कर चुके हैं। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी इस्लामाबाद यूनाइटेड को छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ गए हैं। वहीं श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका भी लाहौर कलंदर्स को छोड़कर राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ने की तैयारी में हैं, जहां वह सैम करन की जगह ले सकते हैं।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक