पूजा वस्त्राकर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WPL 2026 के शुरू होने से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर शुरुआती मैचों से हुईं बाहर

Pooja Vastrakar: भारतीय टीम की ऑलराउंडर और डब्ल्यूपीएल में इस बार आरसीबी की टीम में शामिल हुई पूजा वस्त्राकर शुरुआत के कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगी। वो पूरी तरह फिट नहीं हो सकी है।

उज्जवल सिन्हा

Pooja Vastrakar Miss few Matches in WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत आज 9 जनवरी से होगी। इस सीजन का पहला मुकाबला पिछली बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और साल 2024 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। पिछला सीजन आरसीबी के लिए कुछ खास नहीं गुजरा था। हालांकि, सीजन शुरू होने से पहले ही आरसीबी को एक बड़ा झटका लगा है।

भारतीय टीम की ऑलराउंडर और डब्ल्यूपीएल में इस बार आरसीबी की टीम में शामिल हुई पूजा वस्त्राकर शुरुआत के कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगी। पूजा अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो सकी है। पूजा अनफिट हैं और बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रही हैं। आरसीबी की नजरें पहले मैच में जीत पर थी लेकिन मैच से पहले मुख्य खिलाड़ी का टीम के साथ न जुड़ना एक बड़ा झटका है।

पूजा की फिटनेस पर RCB के कोच ने क्या कहा?

पूजा वस्त्राकर की फिटनेस पर आरसीबी की हेड कोच मालोलन रंगराजन ने कहा कि उसके रिहैब में थोड़ी दिक्कत सामने आई है। उसे दिसंबर के तीसरे सप्ताह में डिस्चार्ज किया जाना था। वह अपने कंधे में लगी चोट के चलते वहां पर रिहैब के लिए गई थी। ठीक होने में उसे अभी कुछ और हफ्तों का समय लग सकता है। उसे हैमस्ट्रिंग की समस्या है। हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही हमारे साथ जुड़ जाएगी। जानकारी, के मुताबिक पूजा अगले सप्ताह के बाद टीम के साथ जुड़ सकती है।

पूजा वस्त्रकार का करियर

पूजा वस्त्रकार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 2026 के लिए हुई नीलामी में 85 लाख में खरीदा था। पूजा दाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं। वह भारतीय टीम की तरफ से 72 टी20 मैचों में 58 विकेट ले चुकी हैं। इंजरी की वजह से वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर चल रही हैं। पूर्व में पूजा वस्त्राकर मुंबई इंडियंस का हिस्सा रही हैं। एमआई के लिए 16 मैचों में वह 126 रन बनाने के साथ ही 7 विकेट ले चुकी हैं।

पूजा वस्त्राकर एक प्रभावी गेंदबाज हैं। उनके जुड़ने से आरसीबी की गेंदबाजी निश्चित रूप से मजबूत हुई है। सीजन के शुरुआती कुछ मैचों में उनका न होना टीम के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल