पर्थ स्कॉर्चर्स (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

BBL 2025-26 का खिताब पर्थ स्कॉर्चर्स ने किया अपने नाम, सिडनी सिक्सर्स को 6 विकेट से हराकर छठी बार बनी चैंपियन

Big Bash League 2025-26: बिग बैश लीग 2025-26 का खिताब पर्थ स्कॉर्चर्स ने अपने नाम किया। पर्थ स्कॉर्चर्स ने बीबीएल इतिहास में अपना छठा खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

उज्जवल सिन्हा

Perth Scorchers vs Sydney Sixers, Final: पर्थ स्कॉर्चर्स ने बिग बैश लीग 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में स्कॉर्चर्स ने सिडनी सिक्सर्स को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ पर्थ स्कॉर्चर्स ने बीबीएल इतिहास में अपना छठा खिताब जीतकर एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित की। इससे पहले पर्थ स्कॉर्चर्स ने 2013/14, 2014/15, 2016/17, 2021/22 और 2022/23 का खिताब अपने नाम किया था।

बिग बैश लीग के फाइनल में सिडनी सिक्सर्स की बल्लेबाजी निराशाजनक रही है। टीम ने पहले खेलते हुए पर्थ स्कॉर्चर्स को महज 133 रन का लक्ष्य दिया है। जिसको पर्थ स्कॉर्चर्स ने 17.3 ओवरों में हासिल कर लिया। डेविड पायने  सैम हार्पर को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया।

सिडनी सिक्सर्स 132 रनों पर सिमटी

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सिडनी सिक्सर्स पारी की अंतिम गेंद पर 132 के स्कोर पर सिमट गई। इस टीम को डेनियल ह्यूज (7) के रूप में पहला झटका लगा। यहां से जोश फिलिप ने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। स्मिथ 13 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद फिलिप ने कप्तान मोइसेस हेनरिक्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 रन जोड़े। फिलिप और हेनरिक्स 24-24 रन बनाकर आउट हुए। विपक्षी खेमे से झाय रिचर्डसन और डेविड पायने ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि महली बियर्डमैन ने 2 विकेट निकाले। आरोन हार्डी को 1 सफलता हाथ लगी।

पर्थ स्कॉर्चर्स ने 17.3 ओवरों में जीता मैच

इसके जवाब में पर्थ स्कॉर्चर्स ने 17.3 ओवरों में खिताबी मैच अपने नाम कर लिया। इस टीम को मिचेल मार्श और फिन एलन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 50 गेंदों में 80 रन की साझेदारी की। फिन 22 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 36 रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद टीम ने आरोन हार्डी (5) का विकेट भी खो दिया।

इसके बाद मार्श ने जोश इंगलिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 रन जुटाकर टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया। मार्श 43 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 44 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जोश ने मोर्चा संभाला। जोश इंगलिस ने 29 रन की नाबाद पारी खेली।विपक्षी खेमे से सीन एबॉट ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, मिचेल स्टार्क और जैक एडवर्ड्स ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन