कमेंटेटर्स नासिर हुसैन और माइकल आथर्टन सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

क्रिकेट में फिर आई राजनीति, PCB ने कमेंटेटर्स नासिर हुसैन-माइकल आथर्टन को सीरीज से निकाला, जानें क्या है विवाद

PCB Action: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए ट्राई नेशन सीरीज के बीच नासिर हुसैन और माइकल आथर्टन को कमेंट्री पैनल से बाहर कर दिया है। इसकी वजह इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू है।

राहुल उपाध्याय

Highlights

  • इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू दिखाने पर PCB ने आथर्टन और नासिर हुसैन को वनडे पैनल से हटाया।

  • बेटे का आरोप है कि अधिकारी जेल में आइसोलेशन और उपेक्षा से इमरान खान को मारना चाहते हैं।

  • आँखों की रोशनी 75% कम होने की रिपोर्ट के बाद दुनिया भर के क्रिकेटरों ने मेडिकल मदद की अपील की।

PCB Commentary Controversy: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेली जा रही वनडे त्रिकोणीय ट्राई सीरीज के कमेंट्री पैनल से इंग्लैंड के दो दिग्गज पूर्व कप्तानों, नासिर हुसैन और माइकल आथर्टन को बाहर कर दिया है। यह सख्त कदम स्काई स्पोर्ट्स पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व कप्तान इमरान खान के बेटों के एक विवादित राजनीतिक साक्षात्कार के प्रसारित होने के बाद उठाया गया है।

विवाद की असली वजह

दरअसल, इस विवाद का मुख्य वजह आथर्टन द्वारा इंग्लैंड दौरे के दौरान लॉर्ड्स टेस्ट के वक्त इमरान के बेटों का राजनीतिक साक्षात्कार लेना है। इस साक्षात्कार के प्रकाशित होने के बाद PCB ने मैच के दौरान खिलाड़ियों के वॉकआउट की धमकी दी थी और स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत दर्ज कराई थी। उसी नाराजगी के चलते PCB ने त्रिकोणीय वनडे सीरीज के कंमेट्री पैनल से आथर्टन और हुसैन को बाहर कर दिया। इसकी खासी चर्चा हो रही है।

इमरान के बेटों ने लगाए गंभीर आरोप

इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ से हुए उनके दूसरे बेटे, कासिम खान ने स्काई स्पोर्ट्स को दिए साक्षात्कार में पाकिस्तानी अधिकारियों पर सीधे और जानलेवा आरोप लगाए। कासिम ने कहा कि अधिकारी उपेक्षा और आइसोलेशन के जरिए प्रत्यक्ष रूप से मेरे पिता को जानबूझकर मारने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान की जेलों में पहले भी कई राजनीतिक कैदियों की मौत हो चुकी है और सरकार मेरे पिता के साथ भी ऐसा ही करने की योजना बना रही है।

सरकार का पलटवार और स्वास्थ्य पर चिंता

पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि इमरान खान को उनके रिश्तेदारों, वकीलों या डॉक्टरों से मिलने से कभी नहीं रोका गया। बता दें कि साल 2023 से जेल में बंद इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर दुनिया भर में चिंताएं बढ़ गई हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे अपनी आंखों की 75 प्रतिशत रोशनी खो चुके हैं। इस स्थिति को देखते हुए दुनिया भर के कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी पाकिस्तान सरकार को पत्र लिखकर उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता मुहैया कराने की मांग की है।

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए लाल कृष्ण आडवाणी, छाती में संक्रमण की वजह से थे भर्ती; अपोलो ने जारी किया बुलेटिन

दिल्ली में कॉकरोचों को निपटाने आ गई लाल हिट जनता पार्टी, अभिजीत दीपके को दी खुली चुनौती

टाइगर श्रॉफ पर हमला को लेकर एक्शन मोड में सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, जम्मू-कटरा रूट की कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, चेक करें नया टाइम-टेबल

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर