

Highlights
कैफ ने बीसीसीआई से शमी को बाहर रखने का कारण बताने को कहा।
छोटे स्पेल का बहाना गलत है, बुमराह भी छोटे स्पेल ही फेंकते हैं।
शमी ने रणजी में 37 विकेट लेकर फिटनेस साबित की और 2023 वर्ल्ड कप के टॉप परफॉर्मर रहे।
Mohammad Kaif Statement Regarding Mohammad Shami: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी को लेकर सस्पेंस बरकरार है। हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय वनडे और टेस्ट टीम में शमी को जगह नहीं मिली, जिसके बाद उनके अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
इस पर भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और चयन समिति को आड़े हाथों लिया है। कैफ का मानना है कि चयनकर्ताओं को सामने आकर शमी के टीम में न होने की असली वजह साफ करनी चाहिए।
मोहम्मद शमी ने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में बंगाल के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 विकेट चटकाए, जिसमें तीन बार पांच विकेट लेना शामिल है। इसके बावजूद, पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने उनकी फिटनेस और केवल टी20 क्रिकेट के अनुकूल शरीर होने की बात कही थी। कैफ ने इस तर्क को खारिज करते हुए कहा कि अगर शमी रणजी में विकेट ले रहे हैं, तो उनकी फिटनेस पर सवाल क्यों?
मोहम्मद कैफ ने शमी के छोटे स्पेल फेंकने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए जसप्रीत बुमराह का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत बुमराह भी छोटे-छोटे स्पेल ही फेंकते हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ शमी का खौफ कैफ ने याद दिलाया कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज आज भी शमी का सामना करने से डरते हैं। उन्होंने 2023 वनडे विश्व कप के धर्मशाला मैच और वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल का जिक्र करते हुए कहा कि शमी ने अपने दम पर भारत को जीत दिलाई थी।
आपको बता दे कि मोहम्मद शमी बंगाल के लिए रणजी ट्राफी खेलते है। शमी इस समय घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे है बावजूद टीम इंडिया में उनको जगह नहीं मिल पा रही है, जिसपर मोहम्मद कैफ ने भी सवाल खड़े किए है। उनका मानना है कि चयनकर्ताओं को शमी के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए उनको टीम इंडिया में शामिल करना चाहिए।