ब्लेसिंग मुजरबानी (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IPL के लिए PSL को छोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रहा पाकिस्तान बोर्ड

Blessing Muzarabani ने केकेआर से आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद पीएसएल छोड़ने का फैसला किया। इस फैसले के बाद पीसीबी कॉन्ट्रैक्ट उल्लंघन को लेकर कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रही है।

उज्जवल सिन्हा

PCB To Take Action on Blessing Muzarabani: जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को बीते दिन ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने टीम में शामिल किया था। आईपीएल 2026 में केकेआर का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के बाद मुजरबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में नहीं खेलने का फैसला किया।

जिसके बाद अब मुजरबानी पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी मुजरबानी के फैसले को कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन के रूप में देख रही है और कानूनी कार्रवाई के लिए विकल्पों पर विचार कर रही है। पाकिस्तान के इस लीग को पिछले साल भी एक खिलाड़ी को ठुकराकर आईपीएल को चुना था।

मुजरबानी ने IPL को दिया तरजीह

ब्लेसिंग मुजरबानी को पीएसएल की इस्लामाबाद यूनाईटेड ने 11 मिलियन पाकिस्तानी रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। उन्हें टीम ने शमार जोसेफ की जगह शामिल किया था। आईपीएल की फ्रेंचाइजी केकेआर ने शुक्रवार को मुजरबानी को अपने स्क्वाड में जगह दी। इसके बाद मुजराबानी ने पीएसएल की जगह आईपीएल को प्राथमिकता देने का फैसला किया। अब वह आगामी आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे।

IPL के चलते PSL को ठुकराया

यह लगातार दूसरा साल है जब किसी खिलाड़ी ने पीएसएल कॉन्ट्रैक्ट पहले से होने के बावजूद आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद आईपीएल को प्राथमिकता दी है। पिछले सीजन दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने भी ऐसा ही कदम उठाया था। उन्हें पेशावर जाल्मी ने चुना था। बाद में वह आईपीएल की मुंबई इंडियंस से जुड़ गए थे।

टी20 वर्ल्ड कप में मुजरबानी का शानदार प्रदर्शन

ब्लेसिंग मुजरबानी ने हाल में संपन्न टी20 विश्व कप 2026 में शानदार गेंदबाजी की थी और जिम्बाब्वे को सुपर-8 में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। मुजरबानी ने 13 विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुजरबानी के 4 विकेट ने ही जिम्बाब्वे को ग्रुप स्टेज में जीत दिलायी थी।

IPL के बीच फिर टकराएगा PSL का शेड्यूल

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का शेड्यूल एक बार फिर टकरा रहा है। आईपीएल 28 मार्च से शुरू हो रहा है। फाइनल मुकाबला 31 मार्च को खेला जाएगा, जबकि पीएसएल 26 मार्च से 3 मई तक प्रस्तावित है।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक