पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पाकिस्तान सुपर लीग दोबारा शुरु करने पर विचार कर रहा PCB, विदेशी खिलाड़ी पहुंच चुके हैं घर, बोर्ड का बयान आया सामने

भारत के साथ तनाव को बाद PCB ने PSL को स्थगित कर दिया था। जिसके बाद सभी विदेशी खिलाड़ी अपने घर पहुंच चुके हैं। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उनकी लीग को दोबारा शुरु करने पर विचार कर रहा है।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अब पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहा है। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच PSL खेल रहे विदेशी खिलाड़ी अपने देश चले गए थे। भले ही विदेशी खिलाड़ी खेलने के लिए वापस आयें या नहीं फिर भी अपनी लीग को शुरु करने की तैयारी में लग चुका है । बता दें कि पाकिस्तान के इस महीने के अंत में बांग्लादेश के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के दोबारा शुरु करने के बारे में पीसीबी के एक सूत्र ने बताया है कि , ‘‘पीएसएल में फाइनल सहित हमारे पास आठ मैच बचे हैं और योजना है कि विदेशी खिलाड़ियों के साथ या फिर उनके बिना 15-16 मई तक इसे शुरू करके जल्दी खत्म किया जाए।"

विदेशी खिलाड़ियों को बुलाएंगे- PCB

इसके आगे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्र ने कहा है कि ''सूत्र ने कहा कि कुछ विदेशी खिलाड़ी अब भी दुबई में हैं और कुछ अपने घरों के लिए निकल गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘फ्रेंचाइजी को कहा गया है कि वे विदेशी खिलाड़ियों को बचे मैचों के लिए वापस आने के लिए कहें लेकिन अंतिम फैसला उनका और उनके बोर्ड का ही होगा।''

अंतिम फैसला विदेशी खिलाड़ियों के बोर्ड पर होगा- PCB

विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए सुत्र ने कहा है कि कुछ खिलाड़ी इस वक्त दुबई में हैं। वहीं, कुछ खिलाड़ी अपने देश पहुंच चुके हैं। सूत्र ने कहा कि फ्रेंचाईजी से कहा है कि वे पीएसएल के बचे हुए मैचों के लिए विदेशी खिलाड़ियों को वापस आने के लिए कहेंगे। इसके लिए अंतिम फैसला विदेशी खिलाड़ियों का बोर्ड की करेगा।

ये भी कहा गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस वक्त बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ है। इस दौरान दोनों की परस्थितियों के देखा जा रहा है। भारत के साथ हालात सामान्य होते हो रहे हैं। ऐसे में बांग्लादेश के साथ सीरीज में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम