मोहसिन नकवी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

U19 Asia Cup का खिताब जीतने के बाद पाकिस्तान का दोहरा वार, PCB करेगा भारतीय खिलाड़ियों की शिकायत

Mohsin Naqvi To Approach ICC: पीसीबी के चीफ मोहसिन नकवी भारतीय खिलाड़ियों की शिकायत आईसीसी के सामने करेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ गलत व्यवहार किया गया है।

उज्जवल सिन्हा

Mohsin Naqvi To Approach ICC Over Indian Players Behaviour: अंडर-19 एशिया कप का खिताब पाकिस्तान ने जीता। फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को बुरी तरह से हराया। दूसरी बार खिताबी जीत के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा है कि अंडर-19 एशिया कप फाइनल के दौरान भारतीय खिलाड़ियों का पाकिस्तानी खिलाड़ियों के प्रति गलत व्यवहार रहा था और वह इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सामने उठाएंगे।

मोहसिन नकवी ने कहा कि अंडर-19 एशिया कप फाइनल के दौरान भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को उकसाते रहे। पाकिस्तान इस घटना की जानकारी आधिकारिक तौर पर आईसीसी को देगा। राजनीति और खेल को हमेशा एक दूसरे से अलग रखना चाहिए। भारतीय खिलाड़ियों के खेल भावना से जुड़ा मुद्दा सबसे पहले सरफराज अहमद ने ही उठाया था।

क्रिकेट हमेशा खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए

अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मेंटर रहे सरफराज अहमद ने कहा, "खेल के दौरान भारत का बर्ताव सही नहीं था, और क्रिकेट की भावना के खिलाफ था। इसके बावजूद, हमने अपनी जीत का जश्न खेल की भावना के साथ मनाया। क्रिकेट हमेशा खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए।"

एशिया कप के दौरान से ही चली आ रही है ऐसी स्थिति

पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदुर के बाद एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच पहली बार मैदान पर दूरी दिखी थी। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया था। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने भी मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। एशिया कप जीत के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया था।

अंडर-19 एशिया कप में भी रहा यही हाल

अंडर-19 एशिया कप में भी भारतीय टीम का स्टैंड यही रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। अंडर-19 एशिया 2025 दुबई में हाल ही में संपन्न हुई है। लीग स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया था, लेकिन 21 दिसंबर को हुए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने भारत को 348 रन का लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम 156 पर सिमट गई और 191 रन से खिताबी मुकाबला हार गई।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी