पाकिस्तान सुपर लीग (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पीसीबी ने PSL 2026 के शेड्यूल का किया ऐलान, जानिए लीग के शुरुआत व समापन की पूरी डिटेल

PSL 2026 Schedule: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच 3 मई को होगा।

संजय सिंह बिष्ट

Pakistan Super League 2026 schedule Announced: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट का आगाज 26 मार्च से होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 3 मई को खेला जाएगा। करीब 39 दिनों तक चलने वाले इस सीजन में कुल 44 मैच खेले जाएंगे। इस बार दो नई टीमों के शामिल होने के कारण मुकाबलों की संख्या भी बढ़ गई है।

दो नई टीमों की हुई एंट्री

पाकिस्तान सुपर लीग के पिछले 10 सीजन में कुल 6 टीमें हिस्सा लेती थीं, लेकिन इस बार लीग में दो नई टीमों को शामिल किया गया है। हैदराबाद किंग्समेन और रावलपिंडी पिंडीज के जुड़ने के बाद अब टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों के जुड़ने से लीग और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। सभी टीमों को ग्रुप स्टेज में कुल 10-10 मैच खेलने का मौका मिलेगा, जिसके बाद टॉप टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी।

छह शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले

पीएसएल के 11वें सीजन के मैच इस बार पाकिस्तान के छह अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इनमें कराची, लाहौर, मुल्तान और रावलपिंडी के अलावा फैसलाबाद और पेशावर भी शामिल हैं। पेशावर का इमरान खान क्रिकेट स्टेडियम लंबे समय बाद किसी बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इस मैदान पर 28 मार्च को पेशावर जालमी और रावलपिंडी पिंडीज के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

पीएसएल 11वें सीजन का पहला मैच 26 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन लाहौर कलंदर्स का सामना नई टीम हैदराबाद किंग्समेन से होगा। टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज मुकाबले अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक खेले जाएंगे। इसके बाद प्लेऑफ चरण की शुरुआत होगी, जहां टॉप टीमों के बीच खिताब की जंग देखने को मिलेगी।

प्लेऑफ और फाइनल का कार्यक्रम

ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद 28 अप्रैल को अंक तालिका में टॉप-2 पर रहने वाली टीमों के बीच पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा। इसके अगले दिन यानी 29 अप्रैल को एलिमिनेटर मैच होगा। इसके बाद 1 मई को दूसरा एलिमिनेटर खेला जाएगा, जिसमें विजेता टीम को फाइनल में पहुंचने का मौका मिलेगा। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 3 मई को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीख मैच स्थान
26 मार्च लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन लाहौर
27 मार्च क्वेटा ग्लेडिएटर्स बनाम कराची किंग्स लाहौर
28 मार्च पेशावर जालिमी बनाम रावलपिंडी पिंडीज पेशावर
28 मार्च मुल्तान सुल्तान बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड लाहौर
29 मार्च क्वेटा ग्लेडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन लाहौर
29 मार्च लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स लाहौर
31 मार्च इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जालिमी रावलपिंडी
1 अप्रैल मुल्तान सुल्तान बनाम हैदराबाद किंग्समेन मुल्तान
2 अप्रैल इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम क्वेटा ग्लेडिएटर्स रावलपिंडी
2 अप्रैल रावलपिंडी पिंडीज बनाम कराची किंग्स रावलपिंडी
3 अप्रैल मुल्तान सुल्तान बनाम लाहौर कलंदर्स मुल्तान
4 अप्रैल रावलपिंडी पिंडीज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड रावलपिंडी
5 अप्रैल मुल्तान सुल्तान बनाम क्वेटा ग्लेडिएटर्स मुल्तान
6 अप्रैल मुल्तान सुल्तान बनाम रावलपिंडी पिंडीज मुल्तान
8 अप्रैल हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जालिमी पेशावर
9 अप्रैल लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड फैसलाबाद
9 अप्रैल कराची किंग्स बनाम पेशावर जालिमी कराची
10 अप्रैल क्वेटा ग्लेडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडीज कराची
11 अप्रैल पेशावर जालिमी बनाम लाहौर कलंदर्स फैसलाबाद
11 अप्रैल कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंंग्समेन कराची
12 अप्रैल हैदराबाद किंग्समेन बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड कराची
13 अप्रैल पेशावर जालिमी बनाम मुल्तान सुल्तान फैसलाबाद
15 अप्रैल पेशावर जालिमी बनाम क्वेटा ग्लेडिएटर्स फैसलाबाद
16 अप्रैल हैदराबाद किंग्समेन बनाम रावलपिंडी पिंडीज फैसलाबाद
16 अप्रैल कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड कराची
17 अप्रैल लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लेडिएटर्स फैसलाबाद
18 अप्रैल लाहौर कलंदर्स बनाम रावलपिंडी पिंडीज फैसलाबाद
19 अप्रैल मुल्तान सुल्तान बनाम कराची किंग्स लाहौर
19 अप्रैल क्वेटा ग्लेडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन लाहौर
21 अप्रैल लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लेडिएटर्स लाहौर
21 अप्रैल रावलपिंडी पिंडीज बनाम मुल्तान सुल्तान रावलपिंडी
22 अप्रैल कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन लाहौर
22 अप्रैल पेशावर जालिमी बनाम मुल्तान सुल्तान रावलपिंडी
23 अप्रैल लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स लाहौर
24 अप्रैल इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जालिमी रावलपिंडी
25 अप्रैल क्वेटा ग्लेडिएटर्स बनाम कराची किंग्स लाहौर
25 अप्रैल लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन लाहौर
26 अप्रैल रावलपिंडी पिंडीज बनाम पेशावर जालिमी रावलपिंडी
26 अप्रैल इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तान रावलपिंडी
23 अप्रैल रावलपिंडी पिंडीज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड रावलपिंडी
28 अप्रैल क्वालीफायर रावलपिंडी
29 अप्रैल एलिमिनेटर-1 लाहौर
एक मई एलिमिनेटर-2 लाहौर
3 मई फाइनल लाहौर

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान