पैट कमिंस और जोश हेजलवुड (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 World Cup के लिए कमिंस-हेजलवुड की होगी ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी, कोच ने दिया बड़ा अपडेट

Pat Cummins and Josh Hazlewood: टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को शामिल किया जाएगा। दोनों खिलाड़ी अभी चोटिल है। कमिंस एशेज में केवल एक मुकाबला खेले हैं।

उज्जवल सिन्हा

Pat Cummins and Josh Hazlewood Included In Australia's T20 World Cup Squad: आईसीसी टी20 वर्ल्ड के लिए सभी टीमें अपने दल का ऐलान कर रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट से एक खबर आ रही है कि वर्ल्ड कप 2026 के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को चोट की चिंताओं के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगा, जिससे पहले ये टीम जनवरी में पाकिस्तान में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। अब देखना होगा कि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड तब तक ठीक हो पाते है या नहीं। अभी वर्ल्ड कप शुरू होने में 40 दिन का समय बच रहा है। टी20 विश्व कप की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है।

पैट कमिंस को लेकर कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने क्या कहा?

हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बताया है कि चार हफ्तों में पैट कमिंस का एक और स्कैन होगा, जिसके बाद वर्ल्ड कप में उनकी उपलब्धता पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा, "मुझे लगता है कि पैट कमिंस का चार हफ्तों में एक और स्कैन होगा, जिससे हमें वर्ल्ड कप के लिए उनकी स्थिति के बारे में जानकारी मिल जाएगी। उन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया जाएगा, और फिर हमें पता चलेगा कि उनकी स्थिति कैसी है।"

चोट के बाद कमिंस ने की वापसी

पैट कमिंस को जुलाई में पीठ में स्ट्रेस इंजरी हुई थी, जिसके बाद से कमिंस ने सिर्फ एक ही इंटरनेशनल मैच खेला। इस बीच कमिंस ने पीठ की स्ट्रेस इंजरी से उबरने के लिए रिहैब किया और एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में वापसी की। उस मुकाबले में कमिंस ने 6 विकेट निकाले और ऑस्ट्रेलिया ने 82 रनों से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया कोई और जोखिम नहीं लेना चाहता था। ऐसे में कमिंस को सीरीज के शेष मुकाबलों से आराम दिया गया।

जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग और अकिलीज की चोटों के कारण पूरी एशेज सीरीज से बाहर रहे। हालांकि, उनके फिट होने की संभावना है।मैकडोनाल्ड ने कहा कि जोश गेंदबाजी करने के लिए लौट रहे हैं। ऐसा लगता है कि वह संभावित समय-सीमा के हिसाब से ठीक हो जाएंगे।

टिम डेविड भी हुए चोटिल

ऑस्ट्रेलिया खेमे के लिए एक और चिंता टिम डेविड हैं। यह विस्फोटक बल्लेबाज बिग बैश लीग (बीबीएल) होबार्ट हरिकेंस की ओर से खेलते हुए चोटिल हो गया था। हैटस्ट्रिंग की वजह से ही इस फिनिशर को साल की शुरुआत में दो महीने के लिए बाहर कर दिया गया था, लेकिन मैकडोनाल्ड का मानना ​​है कि 29 वर्षीय खिलाड़ी इस बड़े 20-ओवर टूर्नामेंट के लिए समय पर फिट हो जाएगा।

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद