कुलदीप यादव (फोटो- IANS) 
क्रिकेट

पार्थिव पटेल ने कहा- पांचवें टेस्ट में कुलदीप को प्लेंइग XI में शामिल करें टीम

Parthiv Patel on Kuldeep Yadav: ओवल टेस्ट के दौरान पार्थिव पटेल ने मैनेजमेंट से कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाए जाने की गुजारिश की। उन्होंने ये बयान जियोस्टार से बात करते हुए दिया।

संजय सिंह बिष्ट

Indian Cricket Team: भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने स्पिन गेंदबाज पार्थिव पटेल के लिए बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में होने वाले अंतिम टेस्ट मैच कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर विचार करना चाहिए। बता दें कि ये मुकाबला 31 जुलाई से केनिंग्टन ओवल में खेला जाना है।

भारत अपनी गेंदबाजी ऑलराउंडर रणनीति पर कायम है। ऐसे में इंग्लैंड के इस लंबे दौरे में कुलदीप को अभी तक प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। भारत अभी भी पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से पीछे है। सीरीज को 2-2 से बराबर करने के लिए उसे अंतिम मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी।

कुलदीप में विकेट लेने की क्षमता- पार्थिव पाटिल

पार्थिव पटेल ने 'जियो हॉटस्टार' पर कहा, "भारत को टीम चयन उसी आत्मविश्वास के साथ करना चाहिए, जैसा उन्होंने हाल के समय में अपनी बल्लेबाजी में दिखाया। अगर बुमराह उपलब्ध नहीं हैं, तो भारत को एक और अटैकिंग गेंदबाज की जरूरत होगी। मौजूदा बॉलिंग अटैक में कुलदीप यादव एक ऐसे गेंदबाज हैं, जो विकेट लेने की क्षमता रखते हैं। इस नजरिए से देखा जाए, तो मुझे लगता है कि भारत को उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का रास्ता जरूर तलाशना चाहिए। ऐसा होगा या नहीं, यह कहना मुश्किल है, लेकिन मेरी राय में कुलदीप यादव को जरूर खिलाना चाहिए।" रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते जसप्रीत बुमराह पांचवां टेस्ट नहीं खेल सकेंगे। ऐसे में तेज गेंदबाजी का नेतृत्व मोहम्मद सिराज करेंगे। सिराज एकमात्र भारतीय तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस सीरीज सभी चार टेस्ट खेले हैं।

मोहम्मद सिराज की तारीफ की

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "हम मोहम्मद सिराज को हल्के में लेते हैं। वह जो मेहनत करते हैं, जो जोश दिखाते हैं और जो मुस्कान उनके चेहरे पर रहती है, चाहे मैच की स्थिति कैसी भी हो, वह काबिल-ए-तारीफ है। जहां तक बुमराह की बात है, हम सभी जानते हैं कि उनका वर्कलोड मैनेजमेंट कितनी सावधानी से किया जा रहा है।"

उन्होंने कहा, "प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया गया था कि बुमराह सिर्फ तीन टेस्ट खेलेंगे, इसलिए रिकवरी, फिटनेस, वर्कलोड जैसे कई कारकों पर विचार करना होगा, लेकिन मैं उन्हें आखिरी टेस्ट खेलते देखना चाहूंगा। उम्मीद है कि टीम के साथ सफर कर रहा सहयोगी स्टाफ समय पर उन्हें ठीक होने में मदद कर सकेगा।"

एजेंसी इनपुट के साथ 

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल