ऋषभ पंत (सोर्स- एक्स @RishabhPant17 ) 
क्रिकेट

आखिरी टेस्ट से बाहर हुए पंत ने बयां किया दर्द, सोशल मीडिया पर किया इमोशनल पोस्ट

Rishabh Pant Injury Update: मैनचेस्टर में चोट लगने के चलते पांचवें टेस्ट से बाहर होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट करते हुए अपने दिल की बात बयां की है।

अभिषेक सिंह

Rishabh Pant Emotional Post: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेला गया पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच रविवार को ड्रॉ पर समाप्त हुआ। हालांकि, यह भारतीय टीम के लिए किसी जीत से कम नहीं था। चौथा टेस्ट खत्म होने के बाद, बीसीसीआई ने प्रशंसकों को निराश किया।मैच के बाद बोर्ड ने रात बताया कि ऋषभ पंत चोट के कारण पाँचवें टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

बीसीसीआई ने 5वें टेस्ट के लिए पंत की जगह एन जगदीशन को टीम में शामिल किया है। जिसके बाद सोमवार शाम को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट करते हुए अपने दिल की बात बयां की है।

पंत ने सोशल मीडिया पर क्या कहा?

ऋषभ पंत ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मुझे मिले प्यार और शुभकामनाओं के लिए मैं आभारी हूं। यह वाकई मेरे लिए ताकत का स्रोत रहा है। जैसे ही मेरा फ्रैक्चर ठीक हो जाएगा और मैं धीरे-धीरे इस प्रक्रिया के साथ तालमेल बिठा लूंगा, मैं रिहैब शुरू कर दूंगा। मैं धैर्य रखूंगा, अपनी दिनचर्या का पालन करूंगा और अपना 100 प्रतिशत दूंगा। विकेटकीपर बल्लेबाज ने आगे लिखा कि देश के लिए खेलना हमेशा से मेरे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण रहा है। मैं उस काम को फिर से करने के लिए उत्सुक हूं, जिससे मुझे प्यार है।" बता दें कि मैच के दौरान चोटिल होने के बाद डॉक्टरों ने पंत को 6 हफ्ते रेस्ट करने की सलाह दी थी।

ऋषभ पंत ने बल्ले से किया कमाल

भारतीय टीम के मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर पंत का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 4 टेस्ट मैचों की 7 पारियों में शानदार बल्लेबाजी की। पंत ने 68.42 की औसत और 77.63 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 479 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपने स्वाभाविक शॉट खेलकर टेस्ट को और भी रोचक बनाने का काम किया। 4 मैचों में, पंत ने 3 अर्धशतक और 2 शतक भी लगाए हैं।

वह इस टेस्ट सीरीज में फिलहाल तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। चौथे टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए एक गेंद पंत के पैर के अंगूठे पर लगी। ऐसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। हालांकि, जरूरत पड़ने पर वह अगले दिन बल्लेबाजी करने उतरे और अर्धशतक जड़ा।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा