पाकिस्तान टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

PAK vs SL: हसरंगा की जुझारू पारी बेकार, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 रनों से हराया

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान में खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने श्रीलंका को पहले वनडे में 6 रनों से हराकर जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने 1-0 की बढ़त बनाई।

उज्जवल सिन्हा

Pakistan vs Sri Lanka, 1st ODI: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 6 रन से रोमांचक जीत हासिल कर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका को 300 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में श्रीलंकाई टीम वानिंदु हसरंगा की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद 9 विकेट खोकर 293 रन ही बना पाई और 6 रन से मुकाबला हार गई।

वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की ओर से सलमान अली आगा ने बेहतरीन शतक लगाया। उन्होंने 87 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से नाबाद 105 रन बनाए। उनके साथ हुसैन तलत ने भी 63 गेंदों पर 62 रन की अहम पारी खेली। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी हुई। अंत में मोहम्मद नवाज ने 23 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाकर टीम का स्कोर 299/5 तक पहुंचाया।

सैम अयूब ने एक बार फिर किया निराश

पाकिस्तान के कुछ बल्लेबाजों को स्टार्ट तो मिला लेकिन बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। सैम अयूब ने एक बार फिर निराश किया। वहीं बाबर आजम भी 29 रन ही बना सके। मोहम्मद रिजवान 5 रन बनाकर आउट हो गए। श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने 10 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट झटके। असिथा फर्नांडो और महेश तीक्षाणा को 1-1 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की थी। पथुम निसांका और कामिल मिशारा ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े। लेकिन हारिस रऊफ ने लगातार तीन विकेट लेकर पाकिस्तान को मैच में वापस ला दिया। 85 बिना नुकसान से श्रीलंका का स्कोर 90/3 हो गया। इसके बाद सदिरा समरविक्रमा (39), कप्तान चरिथ असालंका (32) और जेनिथ लियांगे (28) ने कुछ योगदान दिया।

हसरंगा पर भारी पड़े रऊफ

वानिंदु हसरंगा ने अंत तक संघर्ष किया और 52 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 59 रन बनाए। उन्हें महेश तीक्षाणा (21 रन, 18 गेंद) का अच्छा साथ मिला। हालांकि 49वें ओवर की चौथी गेंद पर हसरंगा आउट हो गए, और यहीं से मैच श्रीलंका के हाथ से निकल गया। आखिरी 8 गेंदों में 21 रन की ज़रूरत थी, लेकिन टीम केवल 14 रन ही बना सकी और 6 रन से हार गई। पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने 4 विकेट लिए, जबकि नसीम शाह और फहीम अशरफ को 2-2 और मोहम्मद नवाज को 1 विकेट मिला।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार