PIC: ICC/Twitter 
क्रिकेट

पाकिस्तान को दिखा अंधेरे आकाश में टिमटिमाता तारा, सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता नहीं हुआ है बंद, जानिए कैसे

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

ICC T20 World Cup, 2022 के ताज़ा टूर्नामेंट में बीते रविवार को खेले गए दो मुकाबलों के नतीजों ने बड़ा दिलचस्प स्थिति बना दिया है। Super-12 स्टेज के Group-2  में सेमीफाइनल की रेस में पाकिस्तान (Pakistan vs Netherlands T20 World Cup, 2022) ने नीदरलैंड को और साऊथ अफ्रीका ने भारत को (India vs South Africa T20 World Cup, 2022) हरा दिया। इस ग्रुप में 3 मैच खेलने के बाद साउथ अफ्रीका टॉप पर है और भारत खिसक कर दूसरे पायदान पर आ गया है। वहीं, भारत और जिम्बाब्वे से मिली हार के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की रेस में बने रहने की उम्मीदें अब भी बनी हुई हैं।

गौरतलब है कि, साउथ अफ्रीका के 3 मैचों में 5 प्वाइंट्स हैं। भारत और बांग्लादेश के 4-4 प्वाइंट्स हैं। भारत का नेट रन रेट बेहतर है, इसलिए बांग्लादेश से ऊपर है। जिम्बाब्वे के खाते में 3 प्वाइंट्स हैं, और पाकिस्तान के 2 प्वाइंट्स हैं। भारत का नेट रन रेट फिलहाल +0.844 है। भारत का अगला मुकाबला 2 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ ही है। सेमीफाइनल की दौड़ के लिए इस मैच को जीतना दोनों टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा।

वहीं, साउथ अफ्रीका नेट रन रेट +2.772 के साथ टॉप पर है और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए टॉप पर है। ऐसे में अब पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।

यदि, पाकिस्तान अगले दोनों मुकाबले जीत जाता है, तो उसके 6 प्वाइंट्स हो जाएंगे। उसके बाद, सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उसे बाकी मैचों के रिजल्ट्स पर निर्भर रहना पड़ेगा।

T20 World Cup Super-12 के Group-2 बाकी बचे मैच

2 नवंबर: जिम्बाब्वे vs नीदरलैंड, एडिलेड

2 नवंबर: भारत vs बांग्लादेश, एडिलेड

3 नवंबर: पाकिस्तान vs साउथ अफ्रीका, सिडनी

6 नवंबर: साउथ अफ्रीका vs नीदरलैंड, एडिलेड

6 नवंबर: पाकिस्तान vs बांग्लादेश, एडिलेड

6 नवंबर: जिम्बाब्वे vs भारत, मेलबर्न

India Bloc Sharad Pawar Meeting in Mumbai: शरद पवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- लड़ाई जारी है...

शरद पवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- हमारी लड़ाई जारी है, NCP के रुख पर बढ़ा सस्पेंस

Delimitation Bill Live: मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; स्टालिन के बाद पवार को मनाने पहुंचे राहुल गांधी

एक ही पार्टी के छह सांसदों को दो-दो व्हिप! UBT ने बागीयों काे भी सौंपा नोटिस, परिसीमन बिल पर फंसा कानूनी पेच

परिसीमन बिल: 360 वोट की जरूरत, मोदी सरकार ने जुटा लिया 370 MPs का समर्थन; चेन्नई-मुंबई घूमते रहे विपक्षी नेता!