शाहीन शाह अफरीदी (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शाहीन शाह अफरीदी! प्लेइंग 12 में नहीं मिली जगह

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से खेला जाना है। इस टेस्ट के लिए एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने अपने प्लेइंग 12 की घोषणा कर दिया है। इस प्लेइंग 12 को देखकर काफी हैरानी हुई है। क्योंकि इसमें टीम के शानदार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का नाम नहीं हैं।

मृणाल पाठक

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से खेला जाना है। हालांकि इस टेस्ट के शुरू होने से एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने अपने प्लेइंग 12 की घोषणा कर दिया है। इस प्लेइंग 12 को देखकर काफी हैरानी हुई है। क्योंकि इसमें टीम के शानदार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का नाम नहीं हैं।

दरअसल, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं। जहां पहले मैच में पाकिस्तान को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद यह सभी को पता था कि दूसरे टेस्ट के लिए टीम में बदलाव होने वाले हैं। लेकिन शाहीन शाह के रूप में बदलाव होगा यह किसी ने शायद ही सोचा होगा।

प्लेइंग 12 से बाहर शाहीन शाह अफरीदी

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए जिन 12 खिलाड़ियों की लिस्ट पाकिस्तान ​क्रिकेट ने शेयर की है, उसमें शाहीन शाह अफरीदी का नाम नहीं है। वह पहला टेस्ट मैच खेले थे। लेकिन अपने बच्चे के जन्म की वजह से टीम का साथ छोड़कर वह चले गए थे। हालांकि 28 अगस्त को ही खबर आई थी कि शाहीन शाह अफरीदी अपनी टीम के साथ वापस जुड़ गए हैं। जिसके बाद यह संभावना थी कि वह दूसरा टेस्ट खेल सकते हैं। लेकिन अब प्लेइंग 12 में उनका नाम ना देखकर यह समझा जा रहा है कि वह अब यह मुकाबला नहीं खेलेंगे।

पहले टेस्ट के दौरान वायरल हुआ विवादित वीडियो

शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान टीम के अहम खिलाड़ी हैं। उनके दम पर पाकिस्तान कई बार मुकाबले जीत पाया है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन को देखने के बाद बाबर आजम को हटाकर अफरीदी को टीम की कमान सौंपी गई थी। इसी बीच पहले टेस्ट के दौरान एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसके पाक टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद ने शाहीन के कंधे पर हाथ रखकर बात कर रहे थे, लेकिन अचानक ने शाहीन ने उनका हाथ अपने कंधे से हटा दिया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान के 12 प्लेयर्स:

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उपकप्तान), अबरार अहमद, मोहम्मद अली, सलमान अली आगा, सईम अयूब, बाबर आजम, मीर हमजा, मोहम्मद रिजवान, अब्दुल्ला शफीक, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद