WCL 2025 में भारत के न खेलने पर तिलमिलाया पीसीबी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

PCB का गुस्सा, भारत के WCL सेमीफाइनल से हटने पर भड़का, कहा- भविष्य में नहीं...

Pakistan Cricket Board: पीसीबी ने बताया कि मोहसिन नकवी की अध्यक्षता में वर्चुअल रूप से आयोजित 79वीं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) बैठक के दौरान डब्ल्यूसीएल के व्यवहार पर गंभीर निराशा जताई गई।

संजय सिंह बिष्ट

WCL 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) एक बार फिर से चर्चा में आ चुका है। इस बार उसका चर्चा में आने का कारण भारत का डब्ल्यूसीएल में न खेलना है। बता दें कि WCL 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ खेलने से मना कर दिया था। जिसके बाद से पाकिस्तान का क्रिकेट बोर्ड तिलमिलाया हुआ है। अब पीसीबी ने घोषणा की है कि वो भविष्य में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) में भाग लेने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रहा है।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ पाकिस्तान क्रिकेट की संचालन संस्था की माने तो, भारत लीजेंड्स ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से हटने के फैसले के बाद डब्ल्यूसीएल (WCL) का उल्लंघन किया है। भारत के बयानों और कार्यों में स्पष्ट रूप से पक्षपात और दोहरापन दिखाई दिया।

जानबूझकर मैच से पीछे हटा भारत- पीसीबी

पीसीबी ने आगे बताया कि मोहसिन नकवी की अध्यक्षता में वर्चुअल रूप से आयोजित 79वीं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (BOG) बैठक के दौरान के व्यवहार पर गंभीर निराशा जताई गई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि जानबूझकर मैच से हटने वाली टीम को अंक दिए जाना और भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले लीजेंड्स मुकाबले को रद्द करने संबंधी प्रेस रिलीज ये दोनों ही पक्षपात व पाखंड से भरे थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा “जारी की गई प्रेस रिलीज में जिस तरह खेल के जरिए शांति की बात चुनिंदा तरीके से की गई है, वह दोहरापन दर्शाता है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि खेल आयोजनों को राजनीतिक स्वार्थ और सीमित व्यावसायिक हितों के अधीन कर दिया गया है।”

हम कड़ा रुख अपना रहे हैं- पीसीबी

बयान में आगे कहा गया कि “इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम के मद्देनजर, जो बाहरी दबावों के स्पष्ट और असहनीय प्रभाव तथा खेल की निष्पक्षता के सिद्धांतों की अवहेलना को उजागर करता है, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मजबूरी में कड़ा रुख अपनाना पड़ रहा है। PCB अब ऐसे टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति नहीं दे सकता, जहां निष्पक्ष खेल भावना और स्वतंत्र संचालन जैसे मूलभूत सिद्धांत बाहरी हस्तक्षेप के कारण समझौते की भेंट चढ़ जाएं।”

शिखर धवन Shikhar Dhawan सहित कई भारतीय खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के लीग चरण में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल में फिर से मुकाबला होना तय था, लेकिन भारतीय टीम ने मुकाबले से हटने का फैसला किया।

पीसीबी की वर्चुअल बीओजी बैठक में सुमैर अहमद सैयद, सलमान नसीर, जहीर अब्बास, जाहिद अख्तर जमान, सज्जाद अली खोखर, जफरुल्लाह जदगल, तनवीर अहमद, तारिक सरवर, मुहम्मद इस्माइल कुरेशी, अनवर अहमद खान, अदनान मलिक, उस्मान वहला (विशेष आमंत्रित) और मीर हसन नकवी (अतिरिक्त सचिव) ने हिस्सा लिया।

एजेंसी इनपुट के साथ

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला