शान मसूद (सौजन्यः एक्स)  
क्रिकेट

बांग्लादेश से मिली शर्मनाक हार के बाद शान मसूद ने दिए अजीबोगरीब बयान, बताया शिकस्त की क्या रही वजह

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला में निराशाजनक हार के बावजूद अपने भविष्य को लेकर चिंतित नहीं हैं लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि टीम टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं थी।

मृणाल पाठक

रावलपिंडी: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसके ही घर पर करारी मात देकर उलटफेर कर दिया है। पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया है। जिसके बाद पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद ने अजीबोगरीब बयान दिया है। उनका कहना है कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उनकी टीम तैयार ही नहीं थी।

बांग्लादेश ने मंगलवार को यहां दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर 2-0 से श्रृंखला जीत ली जो उनके इतिहास में पहली बार है। मसूद ने कहा कि उन्हें तेजी से आगे बढ़ने की जरूरत है। मसूद ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं और देश से माफी मांगता हूं। लेकिन मुझे लगता है कि हमें इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि हम कैसे सुधार कर सकते हैं और अपनी टेस्ट टीम को आगे ले जा सकते हैं।''

पाकिस्तान के कप्तान ने स्वीकार किया कि लगभग 10 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट खेलना आसान काम नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘इस श्रृंखला को हारने का कोई बहाना नहीं है और हम इसे स्वीकार करते हैं। लेकिन यह भी एक तथ्य है कि खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहते थे। लेकिन हम टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं थे। अगर हमें आगे बढ़ना है तो हमें कुछ असफलताओं को सहन करना होगा।''

मसूद ने कहा कि पहले कदम के तौर पर टीम को तेज गेंदबाजों का एक अच्छा पूल बनाने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्य बात यह है कि हमें तेज गेंदबाजों की संख्या को बढ़ाने की जरूरत है और उन गेंदबाजों को प्रोत्साहित करने और लगातार मौके देने की जरूरत है जो नियमित रूप से लाल गेंद का क्रिकेट खेलते हैं।''

जानकारी के लिए बता दें कि बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के अलावा जिम्बाब्वे, आयरलैंड और अफगानिस्तान को भी हराया है। हालांकि यह पहली बार है जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया है। पाकिस्तान के लिए यह काफी शर्मनाक हार है, क्योंकि बांग्लादेश ने पाक टीम को उसके घर में ही मात दी है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

BIG BREAKING: अग्निवीरों को सेना का दीपावली गिफ्ट, बोनस में मिला दो साल का एक्सटेंशन

मोदी के दोस्त को अमेरिका में मिली शिकस्त, रोहित पवार का तीखा हमला, बोले- 2029 में भारत में भी बदलेगी सरकार

Solar: देश के 65% सोलर कृषि पंप अकेले महाराष्ट्र में, मार्च 2027 तक 100% पंपों को दिन में मिलेगी बिजली

Bihar: निर्दलीय जीते, BJP में गए और अब संकट में कुर्सी! बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पर क्यों मंडराया खतरा?