पाकिस्तान क्रिकेट टीम (सोर्स: सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पाकिस्तान खिलाड़ियों पर होगी अब AI की नजर! खराब प्रदर्शन करने पर मिलेगी सजा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आर्टिफ‍िश‍ियल इंटेल‍जेंस का यूज अपने खिलाड़ियों पर निगरानी रखने के लिए करने वाला है। AI की मदद से पीसीबी अपने खिलाड़ियों के अच्छे और खराब प्रदर्शन पर आर्टिफ‍िश‍ियल इंटेल‍जेंस अपनी नजर बनाए रखेगा और जो अच्छा नहीं करेगा उसे बहार का रास्ता दिखाया जाएगा।

मृणाल पाठक

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज के समय में हर किसी की जरूरत बन गया है। जिसकी मदद से लोग अपने कामों को और भी ज्यादा आसान बना लेते हैं। ऐसे में अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल अपने खिलाड़ियों को बाहर करने के लिए करेगा।

सुनने में काफी अजीब है, लेकिन यह सच है कि अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का यूज अपने खिलाड़ियों पर निगरानी रखने के लिए करने वाला है। AI की मदद से पीसीबी अपने खिलाड़ियों को बाहर करने का फैसला करेगा। जिसका मतलब है कि अब खिलाड़ियों के अच्छे और खराब प्रदर्शन पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अपनी नजर बनाए रखेगा।

बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इस प्लान के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हाल ही घरेलू टूर्नामेंट के लिए 150 खिलाड़ियों को चुना गया, जिसमें से 80 फीसद खिलाड़ियों को AI की मदद से चुना गया, जबकि 20 फीसद खिलाड़ियों का चुनाव बोर्ड मेंबर द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि AI का इस्तेमाल करके घरेलू टूर्नामेंट के चैंपियंस कप में खेलने वाले खिलाड़ियों को आंका जाएगा।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहसिन नकवी ने बताया कि खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। इसमें किसी की निजी राय शामिल नहीं होनी चाहिए। जिसका मतलब है कि अब खिलाड़ियों को चयन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर निर्भर करेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि इस समय पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने इतिहास रचते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज की है। जिसके बाद से ही लगातार पाकिस्तान टीम की आलोचना हो रही है। जिसके बाद पीसीबी बोर्ड के अध्यक्ष नकवी ने कहा था कि जल्द ही टीम में बदलाव हो सकते हैं।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा