बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बाबर आजम और शाहीन शाह पाकिस्तान टीम से होंगे बाहर! हेड कोच कर दिया बड़ा ऐलान

मौजूदा वक्त में बाबर आजम और शाहीन शाह पाकिस्तान की टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। अब कोच का नया बयान सामने आया है। इसे देखकर लग रहा है कि ये दोनों खिलाड़ी फिलहाल टीम में वापसी नहीं कर पाएंगे।

संजय सिंह बिष्ट

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम से आएदिन खिलाड़ियों के अंदर-बाहर होने और मनमुटाव की खबरें आती रहती हैं। ऐसे में उनके खिलाडियों को समझ में नहीं आता है कि आखिर वो करें तो क्या करें? कभी पाकिस्तान के सबसे अहम खिलाड़ी रहने वाले बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी मौजूदा वक्त में टी20 इंटरनेशनल टीम से बाहर चल रहे हैं। वैसे अभी तक दोनों खिलाड़ियों ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास नहीं लिया है।

ऐसे में पाकिस्तानी फैंस के बीच ये सवाल उठ रहा है कि क्या कभी ये दोनों खिलाड़ी दोबारा से पाकिस्तान की टीम के लिए टी20 में खेलते हुए दिखाई देंगे? पाकिस्तानी फैंस के इन सवालो का जवाब अब मिल चुका है। पाकिस्तानी टीम के हेड कोच माइक हेसन ने इन दोनों खिलाड़ियों की टी20 में मोजूदगी होने या न होने पर बात की है।

बाबर का स्ट्राइक रेट है समस्या

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच माइक हेसन ने बड़ी बात करते हुए कहा है कि बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी ने टी20 इंटरनेशनल में वापसी करने के लिए तैयारी की है। अगले साल जब भारत और श्रीलंका ने टी20 विश्वकप होगा, उसके लिए ये दोनों खिलाड़ी बाहर नहीं हुए हैं। टी20 में बाबर का स्ट्राइक रेट 129.81 का है। वहीं, दूसरे बल्लेबाज फखर जमां का स्ट्राइक रेट 133.49 का है। दूसरी तरफ सैम अयूब 138.48 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हैं। जिसका मतलब हुआ कि बाबर आजम का स्टाइक रेट इन दोनों बल्लेबाजों से कम है। टीम में जगह न बनाने का मुख्य कारण यही है।

वापसी के लिए स्ट्राइक रेट में करना होगा सुधार

बाबर आजम की टी20 में वापसी को लेकर कोच ने साफ कर दिया है कि उन्हें तेज बल्लेबाजी करनी होगी। कोच माइक हेसन ने कहा कि यदि बाबर को टी20 में वापसी करनी है तो उन्हें अपने स्ट्राइक रेट को बढ़ाना होगा। कोच ने कहा कि टी20 में किसी भी बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट काफी महत्वपूर्ण होता है। इस बात से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता है।

कोच हेसन ने गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की वापसी पर बात करते हुए कहा कि उन्हें अपने खेल में सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शाहीन एक वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं। लेकिन कुछ ऐसे मामले हैं, जहां पर उन्हें सुधार करने की जरूरत है।

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री

तमिलनाडु विधानसभा: CM विजय के विधानसभा संबोधन को लेकर छात्रों में बढ़ा उत्साह, विज़िटर पास के लिए उमड़ी भीड़

हेमंत सोरेन के लिए संकटमोचक थे, सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में शोक, कांग्रेस-JMM नेताओं ने जताया दुख