इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

WCL से हटा पाकिस्तान, 10 अक्टूबर को होने वाला भारत-पाकिस्तान ब्लॉकबस्टर मैच रद्द, जानें क्या है पूरा विवाद?

WCL Ind vs Pak: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स से पाकिस्तान चैंपियंस की टीम ने अपना नाम वापस ले लिया है, जिसके चलते 10 अक्टूबर को इंग्लैंड में होने वाला IND-PAK का ब्लॉकबस्टर मैच रद्द हो गया है।

राहुल उपाध्याय

WCL India vs Pakistan Match Cancelled: क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स यानी WCL के आगामी सीजन से पाकिस्तान चैंपियंस की टीम ने अपना नाम वापस ले लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने खिलाड़ियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी NOC न देने से इनकार करने के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। PCB की इस जिद के कारण 10 अक्टूबर को इंग्लैंड में होने वाला भारत-पाकिस्तान का ब्लॉकबस्टर मुकाबला अब रद्द हो गया है।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स का तीसरा एडिशन 3 अक्टूबर को शुरू हो चुका है, अबतक 4 मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस का 10 अक्टूबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला मुकाबला अब रद्द हो चुका है।

PCB ने रखी थी 'लिखित माफी' की शर्त

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, PCB पिछले साल 2025 एजबेस्टन में खेले गए पहले सीजन के फाइनल के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से नाराज था। इस साल अपनी टीम भेजने के लिए PCB ने WCL प्रबंधन के सामने एक अजीब शर्त रख दी।

PCB ने कहा कि, हम चाहते थे कि टूर्नामेंट के आयोजक यह सुनिश्चित करें कि भारतीय खिलाड़ी पिछले साल के विवाद के लिए लिखित में माफी मांगें। क्योंकि हमारी इस मांग को स्वीकार नहीं किया गया, इसलिए हमने टूर्नामेंट के लिए NOC जारी नहीं करने का फैसला किया है।

WCL प्रबंधन ने PCB की मांग को किया खारिज

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की इस अनुचित मांग के आगे झुकने से WCL प्रबंधन ने साफ तौर पर इनकार कर दिया। लीग प्रबंधन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि, टूर्नामेंट प्रबंधन के लिए किसी भी क्रिकेट बोर्ड की ऐसी बाहरी और अनुचित शर्तों को स्वीकार करना बिल्कुल संभव नहीं था।

हम खेल और खिलाड़ियों के सम्मान का पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन क्रिकेट से इतर किसी भी बाहरी एजेंडे के दबाव में नहीं आ सकते। प्रबंधन ने यह भी साफ किया कि पाकिस्तान चैंपियंस के हटने के बाद अब इस सीजन को एक नए शेड्यूल और बची हुई 5 टीमों- इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

'तौबा-तौबा' वीडियो से शुरू हुआ था पूरा विवाद

इस पूरे विवाद की जड़ पिछले संस्करण के फाइनल मैच में है। पिछले साल WCL फाइनल में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर खिताब अपने नाम किया था। जीत के बाद भारतीय टीम के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह, हरभजन सिंह और सुरेश रैना का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वे मशहूर टिकटॉक ट्रेंड 'तौबा तौबा' गाने की धुन पर लंगड़ाते हुए चलते नजर आ रहे थे।

पाकिस्तानी प्रशंसकों और PCB ने इसे यूनिस खान, शाहिद अफरीदी और मिसबाह-उल-हक जैसे अपने दिग्गज खिलाड़ियों का अपमान माना था। इसी वीडियो को लेकर उपजा विवाद अब इस हद तक बढ़ गया कि भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला ही रद्द करना पड़ा।

India By Election 2026 LIVE: उपचुनाव में दांव पर कई दलों की साख, नंदीग्राम-रेजीनगर से नगांव तक वोटिंग शुरू

इंडिया गठबंधन का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रण! इस्तीफे की मांग के साथ निर्वाचन सदन पर हल्ला-बोल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी

फॉर्म 6 पर नहीं थम रही तकरार! राहुल गांधी के नए दावों का ECI ने किया फैक्ट-चेक, खुलासे के बाद नहीं आया जवाब

दुर्गा पूजा में उपद्रव की कोशिश तो खैर नहीं! राज्यभर में DJ बैन,जानें बिहार पुलिस का नया सिक्योरिटी प्लान